ईरानी नेतृत्व में फूट के बीच तेहरान ने अमेरिका से

ईरानी नेतृत्व में फूट के बीच अमेरिका से बातचीत के संकेत, विदेश मंत्री मार्को रुबियो का दावा

US Secretary of State Marco Rubio (File Photo)

वॉशिंगटन (अमेरिका)। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने संकेत दिया है कि ईरानी नेतृत्व में बढ़ती दरारों के बीच, वॉशिंगटन को अलग-अलग जरीयों से तेहरान की बातचीत करने की इच्छा के बारे में संकेत मिल रहे हैं। CNN से बात करते हुए रुबियो ने कहा, "हमें कई जरीयों से ईरान की बातचीत करने की इच्छा के संकेत मिल रहे हैं, लेकिन शासन के भीतर फूट बढ़ती जा रही है।"

होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव और अमेरिकी सैन्य कार्रवाई

उनके ये बयान अमेरिका और ईरान के बीच लगातार चल रहे सैन्य टकराव के बीच आए हैं। वॉशिंगटन का कहना है कि उसके टारगेटेड हमले तेहरान के सैन्य बुनियादी ढांचे को कमजोर करने के लिए हैं, खासकर उन संपत्तियों को जो रणनीतिक होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले कमर्शियल जहाजों पर समुद्री हमलों से जुड़ी हैं। शीर्ष अमेरिकी राजनयिक ने तेहरान पर महत्वपूर्ण वैश्विक व्यापार मार्ग का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से समुद्री व्यापार मार्गों को सुरक्षित करने में बड़ी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

वैश्विक समुद्री व्यापार मार्ग की सुरक्षा और सहयोग की अपील

दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन (ASEAN) के विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए फिलीपींस रवाना होने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए, रुबियो ने कहा कि हालांकि अमेरिका समुद्री आवाजाही की सुरक्षा के लिए ऑपरेशन जारी रखेगा, लेकिन अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों को सुरक्षा का भार साझा करने के लिए सैन्य साजो-सामान या वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराने होंगे।

अमेरिका की शर्त: वास्तविक और लागू होने योग्य हो समझौता

राजनयिक सफलता की संभावनाओं पर बात करते हुए, रुबियो ने कहा कि वॉशिंगटन बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन जोर दिया कि कोई भी संभावित समझौता विश्वसनीय और पूरी तरह से लागू करने योग्य होना चाहिए। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हम हमेशा कूटनीति के लिए तैयार रहते हैं। यह वास्तविक होना चाहिए। यह एक ऐसा समझौता होना चाहिए जिसे वे मानने को तैयार हों।" (भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: IRGC का दावा- जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर बड़ा हमला, होर्मुज में भी बढ़ा तनाव