मोहम्मद यूनुस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि

मेमनसिंह में हिंदू युवक की हत्या मामले में सात गिरफ्तार

Seven arrested in Mymensingh murder case of Hindu youth

ढाका। मोहम्मद यूनुस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि, मेमनसिंह के वालुका तहसील में सनातन धर्म को मानने वाले दीपू चंद्र दास की पीट-पीटकर हुई हत्या के मामले में सात संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार संदिग्धों की पहचान मोहम्मद लिमन सरकार, मोहम्मद तारेक हुसैन, मोहम्मद माणिक मिया, इरशाद अली, निजुमुद्दीन, आलमगीर हुसैन और मोहम्मद मिराज हुसैन के रूप में हुई है। 

थरूर ने बांग्लादेश के हालात पर चिंता जताई

तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बांग्लादेश के हालात पर चिंता जाहिर की। उन्होंने लिखा, "भीड़ द्वारा डेली स्टार न्यूज और प्रोथोम आलो अखबार पर हमला, सिर्फ एक हमला न होकर प्रेस की आजादी की हमला है और विविधता वाले समाज की नींव पर हमला है। खुलना और राजशाही में वीजा सेवाओं की जबरन बर्खास्तगी एक बड़ा झटका है। हिंसा का सीधा असर छात्रों, मरीजों और उन परिवारों पर पड़ा है, जो हिंसा के चलते प्रभावित हैं।"

दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग में कड़ी सुरक्षा

छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में हुए हिंसक प्रदर्शनों के मद्देनजर नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस की तरफ से टेलीविजन पर प्रसारित संबोधन में हादी की मृत्यु की पुष्टि के बाद बांग्लादेश में तनाव फैल गया, जिसके चलते गुरुवार रात को व्यापक प्रदर्शन, हमले और तोड़फोड़ हुई। अधिकारी ने कहा, 'हमने गुरुवार रात को बांग्लादेश उच्चायोग में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। किसी को भी कानून-व्यवस्था भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/hadis-funeral-took-place-amid-tight-security/101917

कड़ी सुरक्षा के बीच हुई हादी की अंत्येष्टि, राष्ट्रीय कवि काजी नजरुल इस्लाम की समाधि के पास दफना गया शव