बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश आवा

बांग्लादेश को अंधेरे युग में जाने से बचाएं: हसीना

बांग्लादेश को अंधेरे युग में जाने से बचाएं: हसीना

अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तान पर साधा निशाना

ढाका। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश आवामी लीग की प्रमुख शेख हसीना ने नववर्ष पर संदेश के माध्यम से अपने देशवासियों से आग्रह किया है कि देश को उस अंधेरे युग में जाने से रोकें जब साल 1975 के बाद देश गवाह रहा था। शेख हसीना ने इस बात के जरिए अप्रत्यक्ष तरीके से पाकिस्तान पर निशाना साधा है।   एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शेख हसीना ने कहा, 'हमें खतरे में नहीं प्रवेश करना चाहिए। हम सभी को सक्रिय रहना चाहिए ताकि 1975 के बाद के अंधेरे युग में न जाने पाएं। हसीना ने कहा कि बांग्लादेश में अब भी कई ऐसे लोग हैं जो पाकिस्तान के साथ परंपरागत रूप से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा, 'हमें बांग्लादेश के लोगों को ऐसे तत्वों से बचाना होगा। यह मेरी लोगों से अपील है।' विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की तरफ इशारा करते हुए बांग्लादेशी प्रधानमंत्री ने कहा कि यह बहुत अफसोसजनक है कि राजनीतिक पार्टी ने 'लिबरेशन वॉर क्रिमिनल्स' को मंत्री के रूप में चुना था। शेख हसीना ने कहा, 'देश उन दोषियों को कभी माफ नहीं करेगा। देश के लोगों को उनसे सावधान रहना होगा जो हमारी मां और बहनों के साथ यौन अपराध और जाति के आधार पर हिंसा, आगजनी और लूटपाट की घटना करने वाले अपराधियों को समर्थन करते हैं।'

इसे भी पढ़ेंः

संयुक्त राष्ट्र आबादी कोष ने पाक को आगाह किया, बढ़ती आबादी को कंट्रोल करने की सलाह

https://www.primenewsnetwork.in/world/united-nations-population-fund-warns-pak-advises-to-control-population-growth/103168