bangladesh : बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख

'देश रसातल में जाने के कगार पर..', शेख हसीना का बयान

'देश रसातल में जाने के कगार पर..', शेख हसीना का बयान

bangladesh : बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा है कि देश आतंक के युग में प्रवेश कर चुका है। देश और संसाधनों को विदेशी हितों को देने की विश्वासघातपूर्ण गंभीर साजिश चल रही है। उन्होंने देशवासियों का आह्वान किया कि युनूस की सत्ता को उखाड़ फेकें। उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश में 12 फरवरी को राष्ट्रीय चुनाव होने हैं और शेख हसीना की पार्टी की गतिविधियां प्रतिबंध के कारण ठप पड़ी हैं। उनकी पार्टी का रजिस्ट्रेशन भी निलंबित कर दिया गया है।

शेख हसीना ने कहा - देश रसातल में जाने के कगार पर है। राष्ट्र चकनाचूर और रक्तरंजित होकर इतिहास के जोखिम भरे अध्याय की ओर बढ़ रहा है। शेख हसीना ने उल्लेख किया कि यह भूमि बंगबंधु शेख मुजिबुर्रहमान के नेतृत्व में 'सुप्रीम लिबरेशन वार' द्वारा जीती गई है। अब वह अतिवादी साम्प्रदायिक हमलों और विदेशी साजिशकर्ताओं के कारण तबाह हो गई है। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/amit-shah-attacks-congress-sp-and-bsp-up-was-made-a-sick-state/111123