बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसके

बलूचिस्तान में मारे गए छह पाकिस्तानी सैनिक, बीएलए ने ली जिम्मेदारी

Six Pakistani soldiers killed in Balochistan, BLA claims responsibility

क्वेटा। बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने बलूचिस्तान के विभिन्न इलाकों में तीन अलग-अलग हमलों में पाकिस्तानी सेना के छह सैनिकों को मार गिराया है। बीएलए ने इन हमलों की जिम्मेदारी डंके की चोट पर ली है, जिससे इलाके में विद्रोह की आग एक बार फिर भड़क उठी है। ये हमले बलूचिस्तान में चल रहे लंबे संघर्ष का हिस्सा हैं, जहां बलूच लिबरेशन आर्मी के लड़ाके पाकिस्तानी सेना को निशाना बना रहे हैं।

क्वेटा में आईईडी से हमला

बीएलए के प्रवक्ता जीयंद बलूच ने एक सार्वजनिक बयान में कहा कि शुक्रवार को क्वेटा के बाहरी इलाके दघारी में रिमोट-कंट्रोल्ड इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) से हमला किया गया। निशाना वे सैन्य कर्मी थे जो रेलवे ट्रैक की सफाई के बाद एकत्रित हुए थे। इस धमाके में चार सैनिकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। धमाका दघारी क्रॉस के पास शेरदिल स्टॉप के निकट हुआ, जिसका असर रेलवे ट्रैक साफ करने वाली टीम पर पड़ा। शुरुआती रिपोर्टों में कई लोगों के मारे जाने या घायल होने की खबर आई थी।

कच्छी जिले में दूसरा हमला

उसी शाम कच्छी जिले के धादर क्षेत्र के कलामुद्दीन इलाके में दूसरा हमला हुआ। बीएलए के दावे के अनुसार, लड़ाकों ने ऑटोमैटिक हथियारों और रॉकेट से सैनिकों पर तब हमला किया जब वे अपनी पोस्ट से बाहर निकल रहे थे। इससे पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान हुआ।

केच जिले में तीसरा हमला

शुक्रवार देर रात केच जिले के कुलाग क्षेत्र के सामी में पाकिस्तानी सेना की एक पोस्ट को निशाना बनाया गया। बीएलए ने कई रॉकेट और ऑटोमैटिक हथियारों का इस्तेमाल किया, जिससे दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। इसके अलावा अन्य नुकसान और संपत्ति को भी क्षति पहुंची है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/another-leader-shot-in-bangladesh-violence-continues/102119

बांगलादेश में एक और नेता को मारी गई गोली, हिंसा का दौर जारी