कनाडा पर टैरिफ के खिलाफ छह रिपब्लिकन सांसदों ने की वोटिंग
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन घटता जा रहा है। उनके छह रिपब्लिकन सांसदों ने कनाडा पर टैरिफ वापस लेने के प्रस्ताव के समर्थन में वोटिंग की है। 'फाक्स न्यूज' के अनुसार, सदन ने 211 मतों के मुकबले 219 मतों से पारित कर दिया। एक डेमोक्रेट सदस्य जेर्ड गोल्डेन ने प्रस्ताव के पक्ष में वोटिंग की। कनाडा पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा लगाए गए टैरिफ के खिलाफ अमेरिकी संसद के निचले सदन- हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में वोटिंग हुई। ट्रम्प की पार्टी रिपब्लिकन के छह सांसदों ने प्रस्ताव के समर्थन में वोट दिया, जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी के एक सांसद ने इसके खिलाफ वोटिंग की।
वोटिंग से पहले ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट कर रिपब्लिकन सांसदों को चेतावनी दी थी कि जो भी टैरिफ के खिलाफ वोट करेगा, उसे चुनाव के समय गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। अब यह प्रस्ताव अमेरिकी संसद के ऊपरी सदन सीनेट में जाएगा, जहां रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत है। हालांकि अगर यह सीनेट से भी पास हो जाए, तब भी इसके कानून बनने की संभावना काफी कम मानी जा रही है, क्योंकि इसे राष्ट्रपति ट्रम्प की मंजूरी चाहिए होगी। चूंकि ट्रम्प ने ही टैरिफ लगाए हैं, इसलिए वे इस प्रस्ताव को वीटो कर सकते हैं, यानी इसे रोक सकते हैं। अगर राष्ट्रपति ट्रम्प किसी बिल को वीटो कर देते हैं, तो कांग्रेस दोबारा उस पर वोट कर सकती है।
साधारण बहुमत नहीं, बल्कि दोनों सदनों (हाउस और सीनेट) में दो तिहाई बहुमत चाहिए होता है। यानी कि व्यावहारिक तौर पर टैरिफ हटने की संभावना फिलहाल बहुत कम है। ट्रम्प का कहना है कि कनाडा ने कई सालों तक व्यापार के मामले में अमेरिका का फायदा उठाया है। उन्होंने कनाडा पर अलग अलग तरह के टैरिफ लगाए हैं। हाल ही में कनाडा और चीन के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते के जवाब में ट्रम्प ने कनाडा पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी भी दी है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101