Washington : नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम

उत्कृष्ट सेवा के बाद अंतरिक्ष परी सुनीता नासा से रिटायर

उत्कृष्ट सेवा के बाद अंतरिक्ष परी सुनीता नासा से रिटायर

Washington : नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने 27 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा के बाद नासा से सेवानिवृत्ति ले ली। उनकी सेवा निवृति दिसंबर 2025 से ही प्रभावी है। उन्होंने उल्लेखनीय रूप से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र के लिए तीन बार उड़ान भरी। इसके साथ ही उन्होंने मानव अंतरिक्ष उड़ान के कई रिकार्ड अपने नाम किए। इनमें 608 दिनों तक अंतरिक्ष में रहना शामिल है। 

यह नासा के किसी अंतरिक्ष यात्री दूसरा लंबा अंतरिक्ष अभियान है। उनके करियर की शुरुआत 2006 में हुई थी, जब उन्होंने एसटीएस-116 मिशन के  तहत स्पेस शटल डिस्कवरी से अपनी पहली उड़ान भरी। इसके बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर तीन मिशन पूरे किए और कई अंतरिक्ष रिकॉर्ड बनाए, जिनमें लंबी अवधि तक अंतरिक्ष में रहने और स्पेसवॉक शामिल हैं। 

नासा के अधिकारियों और उनके सहकर्मियों के अनुसार, विलियम्स ने न केवल अंतरिक्ष अनुसंधान और मिशनों में अहम योगदान दिया, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा और नेतृत्व का भी उदाहरण स्थापित किया। उनका करियर विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में महिला अंतरिक्ष यात्रियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बना।

सुनीता विलियम्स का जन्म 19 सितंबर 1965 को अमेरिका के ओहायो में हुआ। उनके पिता, डॉ. दीपक पांड्या, भारतीय मूल के हैं और गुजरात के मेहसाणा जिले के झूलासन गांव से हैं। अहमदाबाद से डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी करने के बाद वे अमेरिका आए। डॉ. पांड्या पेशे से न्यूरोएनाटोमिस्ट हैं। सुनीता की मां, उर्सुलिन बोनी, स्लोवेनियाई मूल की हैं। सुनीता उनके तीन बच्चों में एक हैं। 

सुनीता का पालन-पोषण एक हिंदू भारतीय पिता और कैथोलिक मां के संयुक्त परिवेश में हुआ। उनके पिता हर रविवार बच्चों को भगवत गीता का पाठ सुनाते और चर्च भी ले जाते थे। बचपन से ही सुनीता ने रामायण और महाभारत की कहानियां सुनी, जिससे उनमें भारतीय परंपरा और संस्कृति के प्रति लगाव विकसित हुआ। सुनीता ने अपने अंतरिक्ष मिशनों के दौरान भगवत गीता भी साथ ले गईं। मिशन के बाद 2007 और 2013 में उन्होंने अपने पिता के गांव झूलासन की यात्रा की।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/mobile-calling-to-get-costlier-tariffs-hike-in-july/105765