Iran - USA Conflict : एक तरफ ईरान अमेरिका के बीच त

'ट्रंप कौन होते हैं...', ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान का बयान

'ट्रंप कौन होते हैं...', ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान का बयान

Iran - USA Conflict : एक तरफ ईरान अमेरिका के बीच तनाव जारी है, दूसरी तरफ ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान का बड़ा बयान आ गया है. ईरान के राष्ट्रपति ने कहा कि न्यूक्लियर अधिकारों को लेकर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा. राष्ट्रपति पेजेशकियान ने कहा कि ट्रंप कहते हैं कि ईरान अपने न्यूक्लियर अधिकारों का इस्तेमाल नहीं कर सकता, लेकिन यह नहीं बताते कि आखिर किस जुर्म में? वो कौन होते हैं, किसी देश के अधिकार छीनने वाले? 

न्यूक्लियर मुद्दे को लेकर टकराव बना हुआ है. ऐसे में यह बयान महत्वपूर्ण हो जाता है. अमेरिका का कहना है कि वह ईरान को परमाणु हथियार बनाने नहीं देगा. ईरान ने बार - बार कहा है कि वह परमाणु हथियार तैयार नहीं कर रहा है. वह न्यूक्लियर प्रोग्राम पर किसी भी प्रकार की पाबंदी मानने से इंकार कर रहा है. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/india-sends-second-medical-aid-shipment-to-iran/156839