नेपाल में फिर आई बूढ़ी गंडकी नदी में बाढ़, 3 पुल और कई मकान बहे
काठमांडू (नेपाल)| एक बार फिर कुदरत का कहर देखने को मिला है। गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। रविवार सुबह आए इस सैलाब के तेज बहाव में 3 प्रमुख पुल और नदी किनारे बने कई मकान और दुकानें बह गईं।
कई मकान, दुकानें और शेड जलमग्न
बाढ़ के तेज बहाव में दो सस्पेंशन फुटब्रिज और वाहनों के आवागमन के लिए बना एक लोहे का मोटर योग्य पुल पूरी तरह ध्वस्त होकर पानी में बह गया। चुमनुबरी और धारचे ग्रामीण नगरपालिकाओं में अचानक पानी का स्तर बढ़ने से नदी किनारे बने कई मकान, दुकानें और शेड जलमग्न हो गए व बह गए। नदी के कटाव के कारण तटवर्ती इलाकों में दर्जनों घरों के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है और प्रभावित इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी है।
यह भी पढ़ेंः एलोन मस्क ने स्टारलिंक के प्रचार को तेज किया, कहा— 'प्रतिस्पर्धा से भारतीयों को फायदा होगा'