बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी पार्टी के नेता शफीकुर्रह

चुनाव बाद हिंसा रोकने का भरोसा, तारिक रहमान ने जमात नेता को दिया आश्वासन

Tarique Rahman Assures Steps to Prevent Post-Poll Violence

ढाका। बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी (अमीर) पार्टी के नेता शफीकुर्रहमान ने बताया कि बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष तारिक रहमान ने उन्हें आश्वस्त किया है कि देश में चुनाव के बाद हिंसा रोकने के लिए कदम उठाए जाएंगे।

13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनाव में भारी विजय के बाद तारिक रहमान ने शिष्टाचार के नाते शफीकुर्रहमान से भेंट की और सांविधानिक दायित्व पूरे करने में सहयोग का आश्वासन दिया। शफीकुर्रहमान ने फेसबुक पर लिखा है-हम ऐसे बांग्लादेश के निर्माण की कल्पना करते हैं जो फासीवाद से मुक्त हो, निर्णय लेने सार्वभौम सत्ता संपन्न हो और न्याय पर आधारित हो। 

जमात-ए-इस्लामी 11 अन्य पार्टियों के गठबंधन के साथ ऐसे समृद्ध, स्थिर और आधुनिक राष्ट्र के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं जो लोकतांत्रिक मूल्यों और सांविधानिक गवर्रनेंस पर आधारित हो।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/pakistan-raises-petrol-diesel-prices/143963

पाकिस्तान सरकार ने बढ़ाई पेट्रोल-डीजल की कीमत, जाने क्या है रेट