पश्चिमी तुर्किये में रविवार तड़के एक टूरिस्ट बस गा

तुर्किये में गार्डरेल से टकराकर टूरिस्ट बस में लगी आग, एक मासूम समेत 8 की मौत व 33 घायल

Tragedy in Turkey: 8 Dead, 33 Injured as Tourist Bus Catches Fire After Crash

इस्तांबुल (तुर्किये)। पश्चिमी तुर्किये में रविवार तड़के एक बेहद दर्दनाक घटना देखने को मिला जहां एक टूरिस्ट बस गार्डरेल से टकरा गई। टक्कर के बाद बस में आग लगने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए। शिन्हुआ ने स्थानीय मीडिया के हवाले से इसकी जानकारी दी है।

इज़मिर से अंताल्या जा रही थी बस

शिन्हुआ ने तुर्की के ब्रॉडकास्टर NTV के हवाले से बताया कि 38 यात्रियों और तीन क्रू सदस्यों को ले जा रही यह बस तुर्की के इज़मिर शहर से भूमध्यसागरीय रिज़ॉर्ट शहर अंताल्या जा रही थी, तभी देश के डेनिज़ली प्रांत में डेनिज़ली-आयडिन हाईवे पर यह हादसा हो गया। मृतकों में बस का ड्राइवर और 9 महीने का एक बच्चा शामिल है।

राहत बचाव और जांच जारी

शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक घायलों को तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पतालों में ले जाया गया। अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं। आगे की जानकारी का इंतज़ार है। (ANI)

यह भी पढ़ें: वाशिंगटन केमिकल टैंक ब्लास्ट: मलबे से 9 और शव बरामद, मरने वालों का आंकड़ा 11 पहुंचा