America : वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्र

कनाडा पर गुस्साए ट्रंप, कहा - सालभर में चीन उसे हड़प लेगा

कनाडा पर गुस्साए ट्रंप, कहा - सालभर में चीन उसे हड़प लेगा

America : वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (स्थानीय समय के अनुसार) को ग्रीनलैंड पर प्रस्तावित मिसाइल डिफेंस सिस्टम 'गोल्डन डोम' को लेकर कनाडा पर तीखा हमला बोला है। ट्रंप ने चेताया कि चीन उसे एक वर्ष के अंदर हड़प जाएगा  क्योंकि उत्तरी पड़ोसी चीन के साथ गठजोड़ बढ़ा रहे हैं। 

ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए ट्रंप ने आरोप लगाया कि कनाडा इस योजना का विरोध कर रहा है, जबकि यह सिस्टम कनाडा की सुरक्षा भी करेगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि कनाडा ने इसकी बजाय चीन के साथ कारोबार को तरजीह दी है, जो आने वाले समय में उसके लिए घातक साबित हो सकता है।

ट्रंप ने लिखा कि कनाडा 'गोल्डन डोम' के खिलाफ है, जबकि यह उसे सुरक्षा देगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कनाडा ने चीन के साथ व्यापार के पक्ष में वोट दिया है और चीन एक साल के भीतर ही उसे "खा जाएगा"।

यह बयान ऐसे समय आया है, जब कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी हाल ही में बीजिंग दौरे पर गए थे। वहां चीन के साथ आर्थिक रिश्तों को दोबारा मजबूत करने पर सहमति बनी। बीजिंग यात्रा के दौरान कनाडा और चीन के बीच कृषि उत्पादों पर टैरिफ में राहत और चीनी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए कोटा तय करने जैसे समझौते हुए।

इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ट्रंप ने कहा कि कार्नी वही कर रहे हैं जो उन्हें करना चाहिए, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कनाडा की रणनीति पर सवाल खड़े किए।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/amit-shah-attacks-congress-sp-and-bsp-up-was-made-a-sick-state/111123