अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि होर्

ट्रंप का बड़ा दावा: 'ईरान को पाषाण युग में पहुंचा दिया', होर्मुज की सुरक्षा पर खाड़ी देशों से मांगा भुगतान

Trump Claims Iran Sent to Stone Age

वॉशिंगटन डीसी: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले समुद्री यातायात की सुरक्षा के लिए खाड़ी देशों को अमेरिका को भुगतान करना चाहिए। उनका कहना है कि दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक की सुरक्षा का पूरा बोझ अमेरिका अकेले नहीं उठा सकता।

'ईरान की सैन्य ताकत काफी कमजोर हो गई'

ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत और बाद में न्यूज़मैक्स को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने दावा किया कि हालिया अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद ईरान की सैन्य क्षमता को गंभीर नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा, "उनकी शक्ति काफी हद तक छीन ली गई है। अब उनके पास कुछ बचा है, लेकिन वह भी काफी कम हो चुका है।"

जहाज, विमान और रक्षा प्रणाली नष्ट होने का दावा

ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की नौसेना, वायुसेना और रक्षा ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा, "उनकी सेना के पास 159 जहाज थे और वे समुद्र में डूब गए। उनके 200 विमान थे, सभी नष्ट हो गए। उनके रडार, विमानरोधी प्रणाली और हथियार बनाने की क्षमता लगभग 84 प्रतिशत तक खत्म हो चुकी है।"

'ईरान को पाषाण युग में वापस भेज दिया'

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि लगातार सैन्य अभियानों के बाद ईरान की स्थिति चार महीने पहले जैसी नहीं रही। उन्होंने कहा, "चार महीनों में हमने उन्हें काफी हद तक पाषाण युग में वापस भेज दिया है।" हालांकि ट्रंप ने यह भी स्वीकार किया कि ईरान के पास अब भी कुछ मिसाइलें और सीमित सैन्य क्षमता मौजूद है, लेकिन उनका दावा है कि उसकी ताकत पहले की तुलना में काफी कम हो चुकी है।

'ईरान मुझे डराने वाला नहीं था'

ट्रंप ने अपने प्रशासन के रुख को दोहराते हुए कहा, "ईरान मध्य पूर्व का दादा था, लेकिन वे मुझे दादागिरी नहीं दिखा सकते थे।"

(एएनआई)

यह भी पढ़े: मुजफ्फरपुर में बुजुर्ग के खाते में अचानक आए 759 करोड़ रुपये, बैंक में मची हलचल