ट्रंप का दावा- हमले में मारे गए कई बड़े जनरल
वाशिंगटन (अमेरिका)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि तेहरान में हुए एक बड़े हमले में ईरान के कई सैन्य अधिकारी मारे गए हैं। ट्रंप ने यह बात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रूथ सोशल' पर पोस्ट के जरिए कही। इस पोस्ट में उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें धमाकों और लड़ाकू विमानों की आवाजें सुनाई देती हैं।
हमले की जगह और नुकसान पर अब भी सस्पेंस
हालांकि ट्रंप ने यह नहीं बताया कि हमला किन ठिकानों पर हुआ और कितनी क्षति हुई। अभी तक ईरान की ओर से भी इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में हमले में कितने बड़े अधिकारी मारे गए, यह साफ नहीं है। ट्रंप ने वक्तव्य में कहा है कि ईरान के कई सैन्य लीडर जिन्होंने कमजोर और अविवेक पूर्ण ढंग से नेतृत्व किया उन्हें हटा दिया गया।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/iran-condemns-attacks-on-bushehr-nuclear-plant/154710