अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्ह

अमेरिका ने कुछ समय के लिए टाला ईरान पर हमला

Trump Pauses Planned Military Strike on Iran

वाशिंगटन (अमेरिका)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने ईरान पर होने वाले बड़े सैन्य हमले को फिलहाल टाल दिया है। मंगलवार को हमला तय था, लेकिन पश्चिम एशिया पर जारी व्यापक विचार-विमर्श के बीच ऐन वक्त पर कम समय के लिए यह हमला टाल दिया गया। संवाददाताओं से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि सऊदी अरब, कतर, संयुक्त अरब अमीरात और कुछ अन्य देशों के अनुरोध पर हमले को कुछ दिन के लिए टाल दिया गया। इन देशों को विश्वास है कि वार्ता डील होने के करीब पहुंच चुकी है।

समझौता न होने पर भीषण जंग की दी चेतावनी

सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभी दोनों पक्षों के बीच गंभीर बातचीत चल रही है, इसलिए उन्होंने मंगलवार को ईरान पर होने वाले सैन्य हमले को रोक दिया है। इससे पहले उन्होंने ईरान को खुली चेतावनी दी थी कि अगर कोई समझौता नहीं हुआ, तो कमजोर पड़ चुके युद्धविराम के बाद फिर से भीषण लड़ाई शुरू हो जाएगी।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/unsc-may-hold-emergency-meet-on-strait-of-hormuz/206136

होर्मुज के मुद्दे पर बढ़ा वैश्विक तनाव, UNSC की आपात बैठक संभव