डेमोक्रेटिक सांसद सिडनी कामलेगर-डोव ने भारत के रिश

ट्रंप ने भारत को पूरी तरह रूस की ओर झुका दिया: अमेरिकी सांसद

डेमोक्रेटिक सांसद सिडनी कामलेगर-डोव

ट्रंप की विदेश नीति की कड़ी आलोचना

ट्रंप ने भारत को पूरी तरह रूस की ओर झुका दिया: अमेरिकी सांसद

वॉशिंगटन। डेमोक्रेटिक सांसद सिडनी कामलेगर-डोव ने भारत और अमेरिका के रिश्ते में तनाव को लेकर कड़ी चेतावनी दी है। साथ ही उन्होंने सवाल उठाया है कि क्या टैरिफ, वीज फीस और राजनीतिक विवाद को लेकर तनाव के बीच भारत अमेरिका के हाथ से निकल गया है। उन्होंने यह टिप्पणी अमेरिका-भारत रणनीतिक भागीदारी पर अमेरिकी कांग्रेस में सुनवाई के दौरान की। डेमोक्रेटिक सांसद सिडनी कामलेगर-डोव ने डोनाल्ड ट्रंप की विदेश नीति की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि उन्होंने भारत को पूरी तरह से रूस की तरफ झुका दिया है। डोव ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दिल्ली दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह से पुतिन का स्वागत हुआ और पीएम मोदी के साथ उनकी गर्मजोशी दिखी, वह दिखाता है कि ट्रंप ने किस तरह का नुकसान अमेरिका-भारत के रिश्ते को पहुंचा दिया है।

पुतिन-मोदी की तस्वीरें बहुत कुछ दिखा रहीं

अमेरिकी सांसद सिडनी कामलेगर-डोव ने अपने बयान में कहा, 'नरेंद्र मोदी और व्लादिमीर पुतिन की साथ में आई तस्वीरें हमें बहुत कुछ दिखा रही हैं। डोनाल्ड ट्रंप को समझना चाहिए कि तस्वीरें झूठ नहीं बोलती हैं। ट्रंप-पुतिन की सेल्फी और गले मिलते हुए तस्वीरें ट्रंप की नाकाम विदेश नीति का सीधा सबूत हैं।

भारत पर टैरिफ को गलत बताया

विपक्षी पार्टी डेमोक्रेटिक की नेता डोव ने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के रूस से तेल खरीदने के लिए भारत पर टैरिफ लगाने के फैसले की भी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि अमेरिका का भारत पर टैरिफ लगाना बेवजह लगता है क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ बिजनेस डील के लिए पुतिन के सलाहकारों के साथ मिलकर यूक्रेन को 'बेच' रहे हैं।'

इसे भी पढ़ेंः

आस्ट्रेलिया में 16 साल से कम के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक

https://www.primenewsnetwork.in/world/australia-social-media-ban-for-under-16/100652