ईरान अभियान समेटने के संकेत, ट्रंप ने गिनाए अमेरिका के सैन्य लक्ष्य
वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका जल्द ही ईरान में अपना सैन्य अभियान समेटेगा। 'ट्रूथ सोशल' पर अपने पोस्ट में ट्रंप ने अपनी टिप्पणी में ऑपरेशन के पांच उद्देश्य गिनाए। इनमें ईरान के सैन्य ढांचे और ठिकानों को नष्ट करना, ईरान को परमाणु क्षमता हासिल करने के करीब पहुंचने से रोकना और अमेरिका के सहयोगी देशों, जैसे इजराइल, संयुक्त अरब अमीरात और कतर की ईरान से रक्षा करना शामिल है।
ईरान की सैन्य ताकत खत्म करने पर जोर
ट्रंप ने कहा-'हम अपने उद्देश्यों को पूरा करने के करीब पहुंच गए हैं, इसलिए मध्य पूर्व में अपने बड़े सैन्य अभियान को समेटने की सोच रहे हैं। उन्होंने उद्देश्यों को गिनाया। पहला-ईरान की मिसाइल क्षमता, लॉन्चर्स और उनसे जुड़ी सभी चीजों को बरबाद करना। दूसरा-ईरान के रक्षा औद्योगिक के आधार को तहस नहस करना। तीसरा-ईरान की नौसेना, एंटी एयरक्राफ्ट शस्त्र समेत वायुसेना को खत्म करना। चौथा-ईरान को कभी भी परमाणु क्षमता हासिल करने के करीब न पहुंचने देना और इस मामले में वह वहीं तक सीमित रहे, जहां अमेरिका चाहे तो तुरंत और मजबूती से कार्रवाई कर सके। पांचवां- अमेरिका मध्य पूर्व के अपने सहयोगी देशों-इजराइल, संयुक्त अरब अमीरात और कतर आदि की रक्षा करना।
होर्मुज और सहयोगी देशों की सुरक्षा पर बयान
जरूरत पड़ने पर होर्मुज जल डमरू मध्य की निगरानी उसका इस्तेमाल करने वाले अन्य देश करें, अमेरिका नहीं। अगर कहा जाएगा तो हम हर्मुज से जुड़े प्रयासों में मदद कर सकते हैं, लेकिन ईरान का खतरा खत्म होने के बाद यह आवश्यक नहीं होगा। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण रूप से यह उनके लिए आसान सैन्य ऑपरेशन होगा।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/suvendu-adhikari-accuses-mamata-of-poll-code-violation/150626