अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार (स्था

ट्रंप बोले - युद्धविराम की अवधि बढ़ाने की नहीं सोच रहे

फाइल फोटो

वाशिंगटन (अमेरिका)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार (स्थानीय समय) को कहा कि वह ईरान के साथ युद्धविराम की अवधि बढ़ाने के बारे में नहीं सोच रहे हैं। हालांकि उन्होंने संकेत दिया कि पश्चिमी एशिया के विवाद को बातचीत के जरिए डील को प्रमुखता देंगे।

ट्रंप बोले- युद्ध विराम की अवधि बढ़ाने के नहीं सोच रहे

'एबीसी न्यूज' के जोनाथन कर्ल के साथ भेंटवार्ता में ट्रंप ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं कि युद्धविराम को आगे बढ़ाना जरूरी होगा। कर्ल ने अपने पोस्ट में लिखा है कि ट्रंप ने उनसे कहा- 'वे युद्ध विराम की अवधि बढ़ाने के नहीं सोच रहे। वे नहीं सोचते कि यह जरूरी होगा।'

आगे के दिन होंगे बेहद अहम

ट्रंप ने विश्वास व्क्त किया कि, 'आगे दो दिन बेहद शानदार होने वाले हैं। मैं वास्तव में करूंगा।' जब उनसे पूछा गया कि ईरान के साथ युद्ध डील के माध्यम से समाप्त होगा या ईरान की क्षमता को खत्म करने के बाद, ट्रंप ने कहा कि दोनों परिणाम संभव हैं लेकिन वे कूटनीतिक माध्यम को प्राथमिकता देंगे।

'बेहद उत्सुकता से' समझौता करना चाहता है ईरान

ट्रंप ने कहा कि वह युद्ध को समाप्त करने के लिए एक समझौते को प्राथमिकता देते हैं ताकि ईरान पुनर्निर्माण प्रक्रिया शुरू कर सके। उन्होंने कहा, 'ईरान में अब वाकई एक अलग शासन व्यवस्था है। हमने कट्टरपंथियों को बाहर निकाल दिया है।' इससे पहले दिन में ट्रंप ने 'फॉक्स न्यूज' को बताया कि ईरान के खिलाफ युद्ध समाप्ति के 'बहुत करीब' है और ईरान 'बेहद उत्सुकता से' समझौता करना चाहता है।

इस्लामाबाद की बैठक में नहीं हो सका था समझौता

ईरान और अमेरिका के बीच दो सप्ताह का युद्धविराम बुधवार से लागू हो गया। इसके बाद इस्लामाबाद में ईरानी और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडलों के बीच लंबी बातचीत हुई, लेकिन कोई समझौता नहीं हो सका था।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/amit-shah-targets-tmc-promises-crackdown-on-infiltration-in-bengal/174625

अमित शाह का बंगाल में बड़ा एलान: घुसपैठियों को चुन-चुनकर करेंगे बाहर