अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार (स्थानी

ईरान ने पिछली कारस्तानियों की कीमत अदा नहीं की: ट्रंप

Trump Skeptical of Iran’s New Peace Proposal

वाशिंगटन (अमेरिका)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार (स्थानीय समय) को कहा कि वह ईरान की ओर से आए नए प्रस्तावों की समीक्षा कर रहे हैं लेकिन उन्होंने इसके साथ ही प्रस्ताव के प्रति आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि ईरान ने अपनी पिछली कारस्तानी की 'बड़ी और पर्याप्त' कीमत अदा नहीं की है। 'ट्रुथ सोशल' पर अपने पोस्ट में कहा है-'ईरान ने अभी जो योजना भेजी है, उसकी मैं जल्द समीक्षा करूंगा लेकिन कल्पना नहीं कर सकता कि वह स्वीकार्य होगी, क्योंकि उसने पिछले 47 वर्षों में मानवता और विश्व के लिए जो किया है उसकी बड़ी और पर्याप्त कीमत आदा नहीं की है।

14 सूत्रीय योजना पर अनिश्चितता, अभी समीक्षा बाकी

रविवार सुबह अपने विमान में सवार होने की तैयारी करते हुए, डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि उन्हें प्रस्ताव के सामान्य ढांचे और अवधारणाओं के बारे में जानकारी दी गई थी। उनसे पूछा गया था कि क्या उन्होंने 14 सूत्रीय प्रस्ताव देखा है? जब जोर दिया तो उन्होंने जवाब दिया-'नहीं मैंने नहीं देखा। मैं उसे यहां देखूंगा। मैं आपको बाद में बताऊंगा।' जब उनसे कांग्रेस के समक्ष किए गए उनके इस दावे के बारे में सवाल किया कि चल रही नौसैनिक नाकाबंदी के बावजूद ईरान में संघर्ष समाप्त हो गया है, तो राष्ट्रपति ने ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी को 'बहुत ही मैत्रीपूर्ण' बताया।

ईरान को लेकर सख्त रुख, समझौते पर संदेह कायम

उन्होंने आगे दावा किया कि ईरान को करारी हार मिली है और अब वह वाशिंगटन के साथ समझौता करने की तैयारी कर रहा है। नए हमलों की संभावना के बारे में उन्होंने कहा कि अगर ईरानी अनुचित व्यवहार करते हैं, तो कोई भी परिणाम संभव है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/nishant-kumar-launches-sadbhav-yatra-in-bihar/182168

पटना में निशांत कुमार ने शुरू की 'सद्भाव यात्रा', बिहार में संगठन मजबूत करने पर जोर