अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को इजर

इज़रायल जा रहे अमेरिकी विमानों पर फ्रांस के हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों से भड़के ट्रंप

फाइल फोटो

वॉशिंगटन (यूएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को इजरायल जा रहे अमेरिकी विमानों को अपने हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने से मना करने के लिए फ्रांस की कड़ी आलोचना की है। इन विमानों में सैन्य सामग्री लदी हुई थी।

ईरान मामले में भी फ्रांस पर साधा निशाना

उन्होंने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ईरान के मामले में फ्रांस को "unhelpful" (अनुपयोगी) बताया और कहा कि वॉशिंगटन इस बात को याद रखेगा। ट्रंप ने लिखा, "फ्रांस ने इज़राइल जा रहे उन विमानों को, जिनमें सैन्य सामान भरा था, अपने क्षेत्र के ऊपर से उड़ने की अनुमति नहीं दी। ईरान के एक खतरनाक व्यक्ति (जिसे "ईरान का कसाई" कहा गया) को मार गिराने के मामले में भी फ्रांस ने ज्यादा मदद नहीं की। अमेरिका इस बात को याद रखेगा।"

इजरायल ने रोकी फ्रांस को रक्षा उपकरणों की सप्लाई

इसी बीच, यरूशलम पोस्ट ने आज खबर दी है कि इजरायल ने 'शत्रुतापूर्ण रवैये' का हवाला देते हुए फ्रांस को अपनी रक्षा बिक्री रोक दी है। यरूशलम पोस्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि यह निर्णय पिछले दो वर्षों के दौरान इजरायल के प्रति फ्रांस के शत्रुतापूर्ण रुख का परिणाम था।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/high-court-backs-ecs-transfer-of-officials/153374

चुनाव आयोग के फैसले पर कोर्ट सख्त, अधिकारियों की हटाने की कार्रवाई ठहराई सही