इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरि

ट्रंप को इजराइल का सर्वोच्च सम्मान, नेतनयाहू की घोषणा

Trump to receive Israel's highest honor, Netanyahu announces

फलोरिडा (अमेरिका)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अगले वर्ष इजरायल का सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने की घोषण की है। उन्होंने सोमवार को घोषणा की कि देश में ट्रंप के प्रति जबरदस्त सम्मान और समर्थन की भावना के मद्देनजर यह फैसला किया गया है। इजरायल ने दशकों पुरानी परंपरा तोड़ते हुए किसी गैर-नागरिक को यह प्रतिष्ठित सम्मान देने का फैसला किया है। उल्लेखनीय है कि यह पुरस्कार एक भारतीय जुबिन मेहता को भी मिल चुका है।

ट्रंप ने कई बार परंपराओं को तोड़ा जिसे बाद में दुनिया ने सही महसूस किया: नेतन्याहू

फ्लोरिडा में डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के बाद नेतन्याहू ने पत्रकारों से कहा कि ट्रंप ने कई बार परंपराओं को तोड़ा है और बाद में दुनिया ने महसूस किया कि उनका फैसला सही था। उन्होंने कहा, "हमने भी एक नई परंपरा शुरू करने या कहें कि एक परंपरा तोड़ने का फैसला किया है और वह है इजराइल पुरस्कार देना."

ट्रंप को बताया इजरायल का अब तक का सबसे बड़ा दोस्त

नेतन्याहू ने ट्रंप को "अब तक का इजरायल का सबसे बड़ा दोस्त" बताया। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने इजरायल की सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ साझा लड़ाई में अहम भूमिका निभाई है। इजरायली प्रधानमंत्री के मुताबिक, यह सम्मान किसी एक राजनीतिक धड़े की नहीं बल्कि पूरे इजरायल समाज की भावना को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/ukraine-denies-attack-on-putins-residence/103062

यूक्रेन ने पुतिन के आवास पर हमले का किया खंडन, मास्को पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप