अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है- ईरान म

ईरान के 3,554 ठिकानों पर ट्रंप की नज़र, बोले- बहुत जल्द तबाह कर देंगे

Trump Warns Iran: 3,554 Targets Identified

फ्लोरिडा (अमेरिका)। फ्लोरिडा में आयोजित 'फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव' में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है- ईरान में अब भी 3,554 ऐसे ठिकाने (टारगेट) बचे हैं जिन्हें अमेरिकी सेना बहुत जल्द तबाह कर देगी। ट्रंप ने कहा कि हम इस वक्त ऐसी स्थिति में हैं जहां हमें तय करना होगा कि आगे क्या कदम उठाना है।

एयरक्राफ्ट कैरियर पर 101 मिसाइल हमले का दावा

ट्रंप ने खुलासा किया कि ईरान ने अमेरिका के एयरक्राफ्ट कैरियर 'यूएसएस अब्राहम लिंकन' को निशाना बनाने के लिए 101 मिसाइलें दागी थीं। उन्होंने इस जहाज को समंदर पर तैरती हुई बहुत कीमती संपत्ति बताया। ट्रंप का दावा है कि अमेरिका ने ईरान की सभी 101 मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया और उनका मलबा समंदर में फैल गया। ट्रंप ने आगे कहा कि ईरान की एयर डिफेंस पावर अब पूरी तरह खत्म हो चुकी है, उनके पास विमानों को रोकने की ताकत नहीं बची है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/nepal-pm-balendra-shah-thanks-modi-eyes-stronger-ties/152584

नेपाल के नए पीएम बालेंद्र शाह ने मोदी को कहा धन्यवाद, रिश्तों को नई ऊंचाई देने की उम्मीद