होर्मुज स्ट्रेट पर ट्रंप की चेतावनी, 48 घंटे में फैसला नहीं तो होगी कार्रवाई
वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को ईरान को चेताया कि यदि उसने होर्मुज जल डमरूमध्य को नहीं खोला तो उसके ऊर्जा संरचना को नष्ट कर दिया जाएगा। इसके लिए उन्होंने 48 घंटे का समय दिया।
विभिन्न ऊर्जा ढांचे को नष्ट करने की चेतावनी
ट्रंप ने साफ शब्दों में घोषणा की है कि यदि 48 घंटे में यदि होर्मुज जलमार्ग को पूरी तरह और बिना किसी खतरे के नहीं खोला गया तो अमेरिका उसके के विभिन्न ऊर्जा ढांचे को नष्ट कर देगा। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि इस हमले की शुरुआत 'सबसे बड़े पावर प्लांट' से की जाएगी।
ट्रंप प्रशासन पर भारी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दबाव
विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप का यह कदम ईरान की पूरी अर्थव्यवस्था और नागरिक जीवन को ठप करने की एक सोची-समझी रणनीति है। होर्मुज जलमार्ग दुनिया के कच्चे तेल की आपूर्ति का मुख्य केंद्र है। ईरान द्वारा इसकी घेराबंदी के कारण वैश्विक बाजार में तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे ट्रंप प्रशासन पर भारी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दबाव है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/adhikari-targets-mamata-over-appeasement-politics/150820