नेपाल की राजधानी काठमांडू में एक बड़ा विमान हादसा

काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान तुर्किश एयरलाइंस के टायर में लगी आग, बाल-बाल बचे 289 लोग

Turkish Airlines Flight Catches Fire During Landing at Kathmandu Airport

काठमाडू (नेपाल)। नेपाल की राजधानी काठमांडू में एक बड़ा विमान हादसा टल गया। त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय एक अंतरराष्ट्रीय विमान के टायर में आग लगने से बड़े खतरे की चपेट में आ गया था। हवाई अड्डा प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों की सूझबूझ से यह बड़ा हादसा होने से बच गया। विमान में संयुक्त राष्ट्र के कुछ वरिष्ठ अधिकारी भी यात्रा कर रहे थे।

लैंडिंग के दौरान विमान के टायर में लगी आग

तुर्की के एयरलाइंस का यह विमान- टीके 726 तुर्की के इस्तांबुल शहर से उड़ान भरकर काठमांडू पहुंचा था। विमान के रनवे पर लैंडिंग करते ही उसके टायर से आग की लपटें निकलने लगीं। टायर में आग लगने की खबर मिलते ही हवाई अड्डे पर आपातकालीन सेवाएं तुरंत सक्रिय हो गईं।

दमकल और सुरक्षा टीम ने तुरंत संभाला मोर्चा

हवाई अड्डा सुरक्षा के एसपी राजकुमार सिलावाल ने बताया कि दमकल की गाड़ियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। विमान में कुल 278 यात्री और चालक दल के 11 सदस्य सवार थे। सुरक्षा कर्मियों ने बिना देर किए सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाला।

संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी भी थे विमान में सवार

खास बात यह है कि इस विमान में संयुक्त राष्ट्र के कुछ वरिष्ठ अधिकारी भी यात्रा कर रहे थे। पुलिस और हवाई अड्डा अधिकारियों ने पुष्टि की है कि सभी यात्री और कर्मचारी पूरी तरह सुरक्षित हैं। समय पर की गई कार्रवाई ने सैकड़ों लोगों की जान बचा ली और स्थिति को संभाल लिया।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/cm-suvendu-adhikari-calls-cabinet-meet-on-may-18/203720

आरजी कर और संदेशखाली पर बड़ा एक्शन, मुख्यमंत्री ने 18 मई को बुलाई कैबिनेट बैठक