पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में इस शीतकालीन सीज

बलूचिस्तान में बारिश से दो महिलाओं की हुई मौत, कई घायल

Two women killed, several injured in Balochistan rains

क्वेटा। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में इस शीतकालीन सीजन की पहली बरसात में दो महिलाओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। इसके अलावा पूरे बलूचिसतान में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। प्रमुख अंग्रेजी दैनिक 'डॉन' के अनुसार पाक के इस सबसे बड़े प्रांत में इस बारिश ने पाकिस्तान की कमजोर अवस्थाना और जर्जर आपातकालीन तैयारी की पोल खोल दी है। 

बरसात में फिसलकर ट्रक से टकराया वाहन, दो लोगों की मौत

क्वेटा से चगाई जा रहा वाहन हाईवे पर बरसात में फिसलकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। इसमें दो लोग मारे गए और पांच लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना शेर जन आगा क्षेत्र में हुई। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि बरसात से जुड़ी घटनाओं में घायल अन्य आठ लोग भी अस्पताल पहुंचे हैं।

शीतकालीन बारिश से बलूचिस्तान के कई इलाकों में जनजीवन अस्तव्यस्त

दिसंबर 2025 में बलूचिस्तान में पहली शीतकालीन बारिश ने तबाही मचाई, जिससे कई इलाकों में जनजीवन ठप हो गया और दो महिलाओं की मौत हो गई, जब उनकी गाड़ी बारिश-भीगी सड़क पर फिसलकर ट्रक से टकरा गई; यह घटना कमजोर बुनियादी ढांचे और आपातकालीन तैयारियों की कमी को उजागर करती है, क्योंकि भारी बारिश ने सड़कों को जलमग्न कर दिया, बिजली गुल कर दी और संचार बाधित किया। 

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/protests-in-siliguri-against-the-murder-of-a-hindu-youth-in-bangladesh/102006

बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में सिलीगुड़ी में विरोध प्रदर्शन