स्टरमर के खिलाफ पार्टी के अंदर विद्रोह, चुनावों में मिली हार के बाद उठी आवाज
लंदन (यूके)। ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर को अपनी ही लेबर पार्टी के भीतर बढ़ते राजनीतिक दबाव का सामना करना पड़ रहा है। हाल के स्थानीय चुनावों में खराब प्रदर्शन के बाद उनकी लेबर पार्टी के दर्जनों सांसद उनसे इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने पद पर बने रहने का संकल्प दोहराया है और चेतावनी दी है कि नेतृत्व की अस्थिरता से ब्रिटेन में अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। यह खबर सीएनएन ने दी है।
पार्टी के कई सांसदों ने की नेतृत्व में बदलाव की मांग
खबरों के अनुसार, 60 से अधिक सांसदों ने उनसे इंग्लैंड और वेल्स में हाल ही में हुए स्थानीय चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद पद छोड़ने के लिए एक समय सारणी निर्धारित करने का आग्रह किया है। लेबर पार्टी के कई सांसदों ने निजी और सार्वजनिक रूप से नेतृत्व में बदलाव की मांग की है। उन्हें आशंका है कि प्रधानमंत्री स्टारमर का नेतृत्व अगले आम चुनाव से पहले पार्टी की संभावनाओं को नुकसान पहुंचा सकता है।
पूर्व मंत्री कैथऱीन वेस्ट बदलाव के लिए कर रही समर्थन जुटाने का प्रयास
पूर्व कनिष्ठ मंत्री कैथरीन वेस्ट उन लोगों में शामिल हैं जो इस बदलाव के लिए समर्थन जुटाने के प्रयासों का नेतृत्व कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए सुचारू रूप से सत्ता हस्तांतरण ही सबसे अच्छा है। उन्होंने आगे कहा कि वह लेबर पार्टी के सांसदों के नाम एकत्र कर रही हैं ताकि प्रधानमंत्री से सितंबर में नए नेता के चुनाव के लिए एक समय सारणी निर्धारित करने का आग्रह किया जा सके।
स्थानीय चुनाव में भारी हार के बाद आई प्रतिक्रिया
स्थानीय और विकेंद्रीकृत चुनावों में लेबर पार्टी की भारी हार के बाद यह प्रतिक्रिया सामने आई है, जिसने पार्टी के भीतर से ही स्टारमर की राजनीतिक रणनीति और मतदाताओं से जुड़ने में उनकी अक्षमता को लेकर आलोचना शुरू हो गई है। इस्तीफे की मांगों का जवाब देते हुए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने अपने आलोचकों को गलत साबित करने का वादा किया। स्टारमर ने लंदन में भाषण देते हुए यह बात कही।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/railone-app-users-get-3-discount-on-general-tickets/203972