संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इस बात

होर्मुज मार्ग पर बढ़ती पाबंदियों से संयुक्त राष्ट्र चिंतित, नौवहन स्वतंत्रता की अपील

UN Chief Warns Over Hormuz Strait Tensions

न्यूयॉर्क (अमेरिका)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इस बात पर गंभीर चिंता व्यक्त की है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में पाबंदियां बढ़ रही हैं। उन्होंने अपील की कि अंतरराष्ट्रीय नौवहन के अधिकारों और नौवहन की आजादी को पूरी तरह बहाल किया जाए। 'अल जजीरा' ने यह रिपोर्ट दी है।

संयुक्त राष्ट्र ने की नौवहन स्वतंत्रता बनाए रखने की अपील

वक्तव्य में कहा गया है कि इस रणनीतिक जलमार्ग पर व्यवधान जारी है। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टिफेन दुजार्रिक ने महासचिव की ओर से जारी वक्तव्य में उल्लेख किया कि इस रणनीतिक जलमार्ग पर 'ढेरों गतिविधियां' और 'ढेरों असमंजस' है। 'अल जजीरा' ने रिपोर्ट दी है कि 48 घंटों के अंदर समुद्री घटनाओं से परेशान हैं। दुजार्रिक ने होर्मुज जल मार्ग पर नौवहन की आजादी पर जोर देते हुए कहा कि सभी पक्षों द्वारा इसका सम्मान करने की जरूरत है।

संयुक्त राष्ट्र का रुख स्पष्ट है- 'हमें होर्मुज जलडमरूमध्य में अंतरराष्ट्रीय नौवहन अधिकारों और स्वतंत्रता की पूर्ण बहाली की आवश्यकता है, जिसका सभी पक्षों द्वारा सम्मान किया जाना चाहिए।'

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/mp-bans-welcome-gates-in-urban-bodies/176176

सरकार का फिजूलखर्ची पर लगाम, मध्य प्रदेश में अब नहीं बनेंगे 'स्वागत द्वार'