उत्तरी वजिरिस्तान के शहवा तहसील में कुर्रम नदी पर

वजिरिस्तान में अज्ञात आतंकियों ने उड़ाया पुल, थमा इलाके का यातायात

Unidentified terrorists blew up a bridge in Waziristan

खैबर पख्तुनख्वा (पाकिस्तान)। उत्तरी वजिरिस्तान के शहवा तहसील में कुर्रम नदी पर बने पुल को अज्ञात आतंकियों ने भारी विस्फोटक से उड़ा दिया। यह पुल इस क्षेत्र के यातायात के लिए काफी महत्वपूर्ण था।

अंग्रेजी दैनिक 'डान' के अनुसार, यह पुल पूरी तरह ध्वस्त हो गया। इससे शहवा, मिरानशाह, बान्नु और आसपास के इलाकों का यातायात और परिवहन बाधित हो गया है। विस्फोट की आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई पड़ी। यह इलाका कई वर्ष पहले से आतंकवाद और सरकार के ऑपरेशन के झटके झेल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कड़ी निगरानी न होने का फायदा उठाते हुए हमलावरों ने तड़के ही पुल के नीचे विस्फोटक छिपा दिया था।

विस्फोट के बाद सुरक्षाकर्मियों ने वहां पहुंचकर क्षेत्र को घेर लिया और पूछताछ शुरू कर दी। यह पुल काफी समय से क्षेत्र के लोगों, मरीजों, छात्रों, व्यापारियों रोजदारी पर कमाने वालों और सरकारी कर्मचारियों के लिए लाइफ लाइन था।

बलूचिस्तान में राज्यकर्मियों के प्रदर्शन से यातायात ठप

प्रांतीय सरकार के कर्मचारियों की हड़ताल के दूसरे दिन आज पूरे बलूचिस्तान के बड़े राजमार्ग ठप रहे। ग्रैड एलाएंस के बैनर तले एकजुट होकर विभिन्न मार्गों पर यातायात ठप कर दिया। बलूचिस्तान पोस्ट के मुताबिक विरोध प्रदर्शन के कारण यात्रियों और ट्रांस्पोर्टरों की दैनिक गतिविधियां ठप पड़ गई। प्रदर्शनकारी नेताओं ने एक दिन पहले कई इलाकों में रास्ता रोका।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/uttar-pradesh-is-number-one-in-the-country-in-vehicle-scrapping/104867

वाहन स्क्रैपिंग में यूपी देश में नंबर वन, सर्वाधिक 94,094 वाहन किये गये स्क्रैप