जिन बलूच परिवारों के लोग गायब हुए हैं, उन्होंने कर

पाक में डेढ़ माह से गायब युवक की मौत पर बवाल

Pakistan Missing Youth

कराची प्रेस क्लब के बाहर जोरदार प्रदर्शन

जिन बलूच परिवारों के लोग गायब हुए हैं, उन्होंने कराची प्रेस क्लब के सामने एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया।

कानून व्यवस्था पर गंभीर आरोप

प्रदर्शनकारियों ने कानून व्यवस्था लागू करने वाले अधिकारियों पर आरोप लगाया कि युवक की हत्या प्रयोजित थी और इनकाउंटर सिर्फ दिखावा है। ‘बलूचिस्तान पोस्ट’ ने यह जानकारी दी है।

महिलाओं और बच्चों ने की न्याय की मांग

प्रदर्शन में शामिल दर्जनों बच्चों और महिलाओं ने न्याय की मांग करते हुए मृत युवक का शव जल्द उसके परिवार को सौंपने की मांग की।

कई हफ्तों से लापता था छात्र

रिपोर्ट के अनुसार, गोलीमार निवासी 24 वर्षीय छात्र हमदान बलोच मौत की खबर आने से कई हफ्ते पहले से गायब था।

बिना वारंट गिरफ्तारी का आरोप

युवक के पिता ने मीडिया से बातचीत में बताया कि 29 दिसंबर को काउंटर टेरेरिज्म विभाग के लोगों ने उसे धोबी घाट से बिना किसी वारंट के गिरफ्तार किया था।

परिवार को नहीं दी गई कोई जानकारी

परिजनों का आरोप है कि गिरफ्तारी के बाद से अब तक यह नहीं बताया गया कि वह कहां है और किस हालत में है।

यह भी पढ़े: भाजपा विधायक विष्णु शर्मा टीएमसी में शामिल

https://www.primenewsnetwork.in/state/bjp-mla-vishnu-sharma-joins-tmc/144532