ईरान के साथ तनाव के बीच अमेरिकी विमानवाहक पोत पश्चिम एशिया पहुंचा अमेरिका ईरान
पश्चिम एशिया में बढ़ी अमेरिकी सैन्य तैनाती
ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने अपनी सैन्य मौजूदगी और मजबूत करते हुए विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन को तीन युद्धपोतों के साथ पश्चिम एशिया में तैनात कर दिया है। इस कदम से क्षेत्र में हालात और तनावपूर्ण होने की आशंका बढ़ गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सोमवार को सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि यह विमानवाहक पोत तीन विध्वंसक युद्धपोतों के साथ पश्चिम एशिया में मौजूद है। कमांड के अनुसार, इन जहाजों की तैनाती का उद्देश्य क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देना है।
हवाई हमले की आशंका
इस सैन्य तैनाती के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान द्वारा प्रदर्शनकारियों पर की गई कार्रवाई के विरोध में हवाई हमले का आदेश देने पर विचार कर सकते हैं।
ट्रंप का बयान
पिछले सप्ताह पत्रकारों से बातचीत में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि इन जहाजों को “संभावित उपयोग” के लिए क्षेत्र में भेजा गया है। उन्होंने कहा, “हमारा एक विशाल बेड़ा उस दिशा में जा रहा है और हो सकता है कि हमें इसका उपयोग न करना पड़े।”
यह भी पढ़े: आतंकवाद नीति औजार नहीं सहेगा भारत: UNSC
https://www.primenewsnetwork.in/india/terror-policy-tool-unacceptable-india/130706