अमेरिकी ने वेनेजुएला के खनिजों से जुड़ी गतिविधियों के लिए जारी किया लाइसेंस
वॉशिंगटन (अमेरिका)। अमेरिकी वित्त विभाग ने शनिवार को घोषणा की कि उसके विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय ने वेनेजुएला के खनिजों से जुड़ी कुछ गतिविधियों की अनुमति देने वाले सामान्य लाइसेंस जारी किए हैं। विभाग ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था को वापस पटरी पर लाना है।
सामान्य लाइसेंस के जरिए खनिज निवेश की अनुमति
अमेरिकी वित्त विभाग के कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में पिछले दो महीनों में वित्त विभाग वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था को फिर से शुरू करने और निवेश को अमेरिकियों और वेनेजुएला के लोगों के लाभ के लिए मोड़ने के लिए बहुत तेजी से काम कर रहा है। इसी काम को आगे बढ़ाते हुए, आज वित्त विभाग के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय ने वेनेजुएला के खनिजों से संबंधित कुछ गतिविधियों को अधिकृत करने वाले सामान्य लाइसेंस जारी किए हैं।
मादुरो न्यूयॉर्क कोर्ट में मादक पदार्थ आरोपों का करेंगे सामना
इसी बीच, अल जजीरा के मुताबिक, वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो अपने खिलाफ लगे मादक पदार्थों की तस्करी के आरोपों को खारिज करने की मांग के साथ न्यूयॉर्क की एक अदालत में पेश होने वाले हैं। गुरुवार को जनवरी में हुई सुनवाई के बाद यह पहला मौका होगा जब मादुरो और उनकी पत्नी सीलिया फ्लोर्स अदालत में मौजूद रहेंगे। पिछली सुनवाई के दौरान मादुरो ने अमेरिकी सैन्य बलों द्वारा अपने अपहरण का विरोध किया था और खुद पर लगे सभी आरोपों में खुद को निर्दोष बताया था।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/iran-claims-strike-on-us-bases-in-dubai/152616
दुबई में अमेरिकी ठिकानों पर हमले का ईरान का दावा, बढ़ा क्षेत्रीय तनाव