अमेरिका और इजरायल ने ईरान के दो प्रमुख पदाधिकारियो

अमेरिका-इजरायल ने ईरानी अधिकारियों को दी अस्थायी प्रतिरक्षा

US and Israel Grant Temporary Immunity to Iranian Officials

तेहरान। अमेरिका और इजरायल ने ईरान के दो प्रमुख पदाधिकारियों- विदेश मंत्री अब्बास अराघची और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकर क़लीबाफ़ को अस्थायी प्रतिरक्षा (इम्यूनिटी) प्रदान की है। इजरायली मीडिया ने यह जानकारी दी है। यह कदम इजरायल के रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज़ द्वारा सार्वजनिक रूप से यह कहने के बाद उठाया गया है कि इस्लामी शासन का कोई भी नेता मौजूदा युद्ध में 'वैध' निशाना है।

ट्रंप की पहल और पर्दे के पीछे चलती बातचीत

इजराइल के चैनल 14 के अनुसार, दी गई यह छूट कम से कम तेहरान के साथ चल रही पांचों दिनों की बातचीत के लिए वैध है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा ईरान के साथ बातचीत जारी होने की बात कहने के बाद यह खुलासा हुआ है। हालांकि ईरान सरकार ने इस बात से इनकार किया है। ट्रंप ने दावा किया था कि युद्ध खत्म होने को है और ईरान के साथ वार्ता प्रगति पर है। अमेरिकी मीडिया ने खबर दी है कि विशेष दूत स्टीव विट्काफ और ट्रंप के दामाद जारेड कुशनेर अमेरिका की तरफ से मुख्य वार्ताकार हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/cabinet-approves-modified-udan-28840-crore-for-10-years/151693

केंद्र सरकार ने संशोधित 'UDAN' योजना के लिए दी 28,840 करोड़ की मंजूरी