अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर 'बमबार

अमेरिका ने ईरान के 10 सूत्रीय प्रस्ताव को माना व्यावहारिक

प्रतीकात्मक तस्वीर

तेहरान/वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर 'बमबारी और हमला' रोक दिया है, साथ ही दोनों तरफ से दो हफ्तों के लिए युद्ध विराम की घोषणा की है। ट्रंप का कहना है कि ईरान की ओर से दिया गया 10 सूत्रीय प्रस्ताव कार्ययोग यानी व्यावहारिक है। समझौते के व्यापक 10 सूत्रीय फ्रेमवर्क को पूर्ण प्रस्ताव का आधार माना जा रहा है।

हर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान को नियंत्रण देने की है संभावना

वक्तव्य के अनुसार उम्मीद है कि अमेरिका कई प्रमुख सिद्धान्तों के प्रति संकल्पबद्ध होगा। इनमें हमला न करने और हॉर्मुज जलडमरू मध्य पर ईरान का नियंत्रण कायम रहना शामिल है। महत्वपूर्ण मांगों में वाशिंगटन द्वारा ईरान का यूरेनियम संवर्धन की स्वीकार्यता शामिल है। यह लम्बे समय से दोनों देशों और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिए विवाद का विषय बना हुआ है।

आर्थिक प्रतिबंधों से राहत की मांग

तेहरान का यह भी कहना है कि उसे आर्थिक राहत दी जाए जिनमें सभी प्राथमिक प्रतिबंध और सभी सेकेंडरी प्रतिबंध हटाए जाएं। ये प्रतिबंध काफी समय से ईरान की अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं। राजनयिक और अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर जो अन्य शर्तें चर्चा में हैं, उनमें ईरान की ये मांगें भी हैं कि उसके खिलाफ सुरक्षा परिषद के सभी प्रस्ताव और उसके परमाणु कार्यक्रम से संबंधित आईएईए के बोर्ड ऑफ गवर्नर के सभी प्रस्ताव खारिज किए जाएं। अगर ये मांगें स्वीकार कर ली जाती हैं तो यह विश्व परिदृश्य के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा।

मुआवजा और सैन्य वापसी की शर्तें शामिल

इसके अलावा ईरान इस बात पर भी जोर दे रहा है कि वित्तीय भरपाई पर भी जोर दे रहा है। उसका कहना है कि युद्ध के दौरान उसे जो नुकसान पहुंचा है, उसके लिए मुआवजा दिया जाए। सैन्य मोर्चे पर ईरान की मांग है कि क्षेत्र से अमेरिकी लड़ाकू फोर्स को हटाया जाए। इनमें इस्लामिक रजिस्टेंस ऑफ लेबनान के खिलाफ भी फोर्स हटाने की मांग शामिल है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/sports/ipl-2026-young-stars-shine-in-top-5-run-scorers-list/155622

IPL 2026: ऑरेंज कैप की रेस हुई रोमांचक, देखें टॉप-5 बल्लेबाज़ों की लिस्ट