पश्चिम एशिया में होर्मुज स्ट्रेट के पास बढ़ते तनाव

होर्मुज के बढ़ते तनाव के बीच युद्धपोत के साथ 2500 मरीन सैनिक भेज रहा अमेरिका

US Deploys Warship and 2,500 Marines to Counter Iran Threats

वाशिंगटन। पश्चिम एशिया में होर्मुज स्ट्रेट के पास बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने एक उभयचर युद्धपोत यूएसएस त्रिपली 'रेडी ग्रूप' (एआरजी) के नेतृत्व में लगभग 2,500 मरीन सैनिकों को क्षेत्र में भेज रहा है। यह कदम ईरान की ओर से हो रहे हमलों के मद्देनजर उठाया जा रहा है। रक्षा सूत्रों के हवाले से 'फॉक्स न्यूज' ने यह खबर दी है।

जापान से मिडिल ईस्ट की ओर रवाना होगा यूएसएस त्रिपोली

प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार पेंटागन अपने हमलावर ग्रूप के हिस्से के रूप में यूएसएस त्रिपोली एआरजी के साथ 31वें मैरिन एक्सपेडिशनरी यूनिट को भेज रहा है। यह युद्धपोत फिलहाल जापान में है और करीब दो हफ्ते में अमेरिकी सेंट्रल कमान के जिम्मेदारी वाले क्षेत्र में पहुंच जाएगा।

होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

एक अन्य समाचार के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों ने रक्षामंत्री पीट हेगसेथ ने संयुक्त राज्य सेंट्रल कमांड के अनुरोध को मंजूरी देते हुए मरीन एक्सपेडिशनरी यूनिट को ईरान के करीब तैनात करने का आदेश दिया है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/iran-clears-indian-lpg-ships-through-hormuz-strait/149157

ईरान ने भारत आने वाले दो जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की दी अनुमति