अमेरिका की इंटेलिजेंस ने बड़ी परमाणु ताकतों-रूस और

अमेरिकी इंटेलिजेंस ने पाकिस्तान सहित पांच देशों को बताया बड़ा परमाणु खतरा

US Flags Pakistan, China, Russia, North Korea as Nuclear Threats

वाशिंगटन। अमेरिका की इंटेलिजेंस ने बड़ी परमाणु ताकतों-रूस और चीन के साथ ही पाकिस्तान को भी बड़े परमाणु खतरे के रूप में बताया है। अमेरिकी इंटेलिजेंस प्रमुख तुलसी गबार्ड ने एक बयान में ईरान, चीन, रूस और उत्तर कोरिया को भी उन देशों में शामिल किया है, जहां परमाणु क्षमता विकसित की जा रही है।

रूस, चीन, उत्तर कोरिया, ईरान और पाकिस्तान अमेरिका के लिए खतरा

बुधवार को हुई ब्रीफिंग में तुलसी गबार्ड ने पांच देशों के नाम प्रमुखता से लिए। उन्होंने इन सभी देशों को अमेरिका की सुरक्षा के लिए खतरा बताया। उनके मुताबिक, रूस, चीन, उत्तर कोरिया, ईरान और पाकिस्तान ऐसी तकनीक विकसित कर रहे हैं, जो परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान अमेरिका के लिए सबसे बड़े परमाणु खतरों में से एक बन चुका है।

इन देशों की आपसी साझेदारी अमेरिका के लिए बड़ी चुनौती

तुलसी गबार्ड के अनुसार, ये देश ऐसी मिसाइलों पर भी काम कर रहे हैं, जिनकी मारक क्षमता अमेरिका तक पहुंच सकती है। उन्होंने इसके बाद उत्तर कोरिया की परियोजनाओं को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया रूस और चीन के साथ मजबूत साझेदारी कर रहा है। यह त्रिपक्षीय गठजोड़ अमेरिका के लिए रणनीतिक चुनौती बन सकता है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/arab-and-islamic-nations-unify-against-iranian-aggression/150305

ईरानी हमले के खिलाफ अरब व इस्लामिक देशों ने की बैठक