अमेरिका और ईरान परमाणु समझौते पर अगले दौर की बातची

अमेरिका और ईरान 17 फरवरी को जिनेवा में परमाणु समझौते पर करेंगे बातचीत

US-Iran Nuclear Talks Scheduled in Geneva on February 17

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान परमाणु समझौते पर अगले दौर की बातचीत 17 फरवरी को स्विट्जरलैंड के जिनेवा में करने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर के इन बैठकों में शामिल होने की उम्मीद है। यह बातचीत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा ईरान के साथ समझौते की आवश्यकता पर जोर देने और यह चेतावनी देने के बाद हो रही है कि समझौते तक पहुंचने में विफलता "दर्दनाक" हो सकती है।

ट्रंप का चेतावनी भरा संदेश

गुरुवार (स्थानीय समय) को पत्रकारों से बात करते हुए, ट्रंप ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ अपनी हाल की मुलाकात को "बहुत अच्छा" बताया और कहा, "हमें समझौता करना होगा, अन्यथा यह (ईरान के लिए) बहुत ही दर्दनाक होगा और मैं ऐसा नहीं होने देना चाहता। अगर वे समझौता नहीं करते हैं, तो स्थिति अलग होगी। कल इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ हमारी बहुत अच्छी मुलाकात हुई।"

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/new-start-treaty-expires-china-expands-nuclear-arsenal/143737

स्वैच्छिक परमाणु परिसीमन संधि में शामिल नहीं होगा चीन