अमेरिकी सेंट्रल कमान ने कहा है कि उसके दो जहाज हर्

हर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें हटाने पहुँचा अमेरिकी बेड़ा, ईरान ने दावों को नकारा

US Navy Begins Mine-Clearing Ops in Strait of Hormuz

वाशिंगटन (अमेरिका)। अमेरिकी सेंट्रल कमान ने कहा है कि उसके दो जहाज हर्मुज जलडमरूमध्य में सुरंगों को साफ करने के हालात बनाने में जुटे है। ईरान ने तत्काल इसका खंडन किया है। 'अल जजीरा' की रिपोर्ट के अनुसार, सेंट्रल कमान ने बताया है कि दो जहाज यूएसएस फ्रैंक ई पिटरसन (डीडीजी 121) और यूएसएस माइकल मर्फी (डीडीजी 112 ) हर्मुज पहुंच गए हैं। वे समुद्र को पूरी तरह माइंस से मुक्त करने के व्यापक अभियान के तहत अरब की खाड़ी में लगे हैं। इन सुरंगों को पहले ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्डस कार्प्स ने बिछाई थी।

ईरान ने अमेरिकी दावों को बताया पूरी तरह झूठा

सेंट्रल कमान के कमांडर एडमिरल ब्राड कूपर के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है -'आज हमने नया मार्ग कायम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वाणिज्यिक नौवहन के निर्बाध यातायात को प्रोत्साहित करने के लिए हम इस मार्ग को साझा करेंगे। इसी बीच, शनिवार को ईरान के एक सैन्य प्रवक्ता ने अमेरिका के वक्तव्य को खारिज किया है। 'अल जजीरा' की रिपोर्ट में प्रवक्ता को उद्धृत करते हुए सेंट्रल कमान के कमांडर के इस दावे का कड़े शब्दों में खंडन किया कि अमेरिकी जहाज हर्मुज के करीब है और उसमें पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/tmcs-end-is-certain-pm-modis-scathing-attack-in-siliguri/156793

सिलीगुड़ी में पीएम मोदी बोले- उत्तर बंगाल को बर्बाद करने वाली टीएमसी का जाना तय