अमेरिकी नौसेना ने दो ईरानी टैंकरों को किया निष्क्रिय, फायरिंग में 10 ईरानी सैनिक घायल
फ्लोरिडा (अमेरिका)। अमेरिका के सेंट्रल कमान (सेंटकाम) ने कहा है कि नौसैनिक बलों ने ईरानी झंडे वाले दो टैंकरों को ओमान की खाड़ी में निष्क्रिय कर दिया है। यह कार्रवाई ईरान के खिलाफ अमेरिकी नाकेबंदी के तहत की गई। इसके अलावा क्षेत्र में 57 जहाजों दूसरी दिशा में भेज दिया गया। अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने इन दोनों टैंकरों के रडार को क्षतिग्रस्त कर दिया। ये तीनों निष्क्रिय टैंकर अब ईरान की ओर नहीं बढ़ रहे। इस घटना के दौरान हुई फायरिंग में 10 ईरानी सैनिकों के घायल होने की भी खबर है।
होर्मुज के पास नाकेबंदी तोड़ने का आरोप
अमेरिकी सेना ने कहा कि इन दोनों टैंकरों पर उस वक्त कार्रवाई की गई, जब ये होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी को तोड़कर ओमान की खाड़ी में स्थित एक ईरानी बंदरगाह में घुसने की कोशिश कर रहे थे। अमेरिका ने आरोप लगाया कि ये जहाज होर्मुज में जारी अमेरिकी नाकेबंदी का उल्लंघन कर रहे थे।
सुपर हॉर्नेट विमानों ने किया सटीक हमला
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के मुताबिक, अमेरिकी नौसेना के एफ/ए-18 सुपर हॉर्नेट लड़ाकू विमान ने दोनों टैंकरों की चिमनियों पर सटीक हमला किया, जिससे वे आगे बढ़ने में नायक नहीं रह गए। इससे पहले बुधवार 6 मई को भी अमेरिकी बलों ने एम/टी हसना को निष्क्रिय किया था।
तीसरे टैंकर पर भी पहले हो चुकी है कार्रवाई
सेंटकॉम के मुताबिक, यह जहाज भी ओमान की खाड़ी में एक ईरानी बंदरगाह की ओर बढ़ रहा था। यूएसएस अब्राहम लिंकन से उड़ान भरने वाले एक एफ/ए-18 सुपर हॉर्नेट लड़ाकू विमान ने 20 मिमी तोप से कई राउंड फायर कर टैंकर जहाज के रडर को क्षतिग्रस्त कर दिया। सेंटकॉम ने कहा कि अब ये तीनों जहाज ईरान की तरफ नहीं बढ़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/science/targeting-talk-not-bacteria-a-new-era-in-gum-care/203177