अमेरिका ने ईरान को चेताया, कहा- अब तक का सबसे तगड़ा हमला करेंगे
वाशिंगटन (अमेरिका)। अमेरिका के रक्षामंत्री पीट हेगसेथ ने ईरान को चेताया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देशों के तहत सोमवार (स्थानीय समय) को अब तक का सबसे बड़ा हमला होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर ईरान युद्ध खत्म करने के लिए डील नहीं करता तो कल का यह हमला आज के हमले से भी भीषण होगा।
कल का हमला और भी भयंकर होगा: पीट हेगसेथ
ह्वाइट हाउस में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए हेगसेथ ने चेताया कि ईरान बुद्धिमानी का रास्ता चुनेगा। उन्होंने कहा-राष्ट्रपति के निर्देश के अनुसार, आज का जो हमला हुआ 'आपरेशन एपिक फ्यूरी' शुरू होने के बाद से सबसे बड़ा होगा। कल का हमला और घातक होगा। इस प्रकार ईरान को चुनना है। वह अक्लमंदी दिखाए, क्योंकि राष्ट्रपति 'खिलवाड़' नहीं करते।
ट्रंप ने बताया कौन से देश नहीं कर रहे अमेरिका की मदद
इसके अतिरिक्त ट्रंप ने उन देशों के नाम गिनाए जो ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका की मदद नहीं कर रहे। ट्रंप ने ह्वाइट हाउस मे संवाददाता सम्मेलन में कहा-' जापान हमारी मदद नहीं कर रहा है, आस्ट्रेलिया हमारी मदद नहीं कर रहा है, दक्षिण कोरिया हमारी मदद नहीं कर रहा है और फिर नाटो-नाटो कह रहे हैं। नाटो हमारी मदद नहीं कर रहा है।
ट्रंप ने की फारस की खाड़ी के सहयोगी देशों की तारीफ
ट्रंप ने कहा कि अमेरिका इन देशों की मदद करता है। उन्होंने जोड़ाया- हमने उत्तर कोरिया से रक्षा के लिए जापान में 50000 सैनिक दिए हैं। दक्षिण कोरिया को किम जोंग उन से बचाने के लिए 45000 सैनिक दिए हैं। ट्रंप ने सहयोग कर रहे फारस की खाड़ी के कुछ देशों की प्रशंसा भी की। उन्होंने सऊदी अरब, कतर, संयुक्त अरब अमीरात को उत्कृष्ट बताया। सहयोगियों में बहरीन और कुवैत का भी नाम गिनाया।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/nepal-sc-orders-release-of-former-pm-kp-sharma-oli/155305