अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस ने गुरुवार (स्थानीय समय

अपने अधिकारों के लिए लड़ रही ईरानी जनता के साथ है अमेरिका : वेंस

अपने अधिकारों के लिए लड़ रही ईरानी जनता के साथ है अमेरिका : वेंस

 अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने स्पष्ट किया रूख

वाशिंगटन। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने गुरुवार (स्थानीय समय के अनुसार) ईरानी जनता के प्रति समर्थन जताते हुए कहा है कि अमेरिका उन सभी के साथ खड़ा है जो शांतिपूर्ण प्रदर्शन करें और बिना किसी बाहरी दबाव के संगठित हों।  ह्वाइट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत में वेंस ने कहा - अमेरिका ईरानी जनता के साथ है। जब पूछा गया इजराइल ईरान में परमाणु ठिकानों पर हमला करने का फैसला करता है तो क्या अमेरिका उसमें शामिल होगा, वेंस ने कहा कि अमेरिका उस हर किसी के साथ है जो शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करता है और सबसे ज्यादा स्मार्ट उस किसी भी उपाय के साथ है,जो परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे पर ईरान को अमेरिका के साथ वार्ता के टेबल पर आए।  वेंस के अनुसार, संभवत: ईरान की सत्ता की ढेर सारी समस्याएं हैं। जहां तक अमेरिकी राष्ट्रपति की बात है, उन्होंने कहा है कि उन्हें सबसे 'स्मार्ट' काम करना होगा। यह उनके लिए दो माह पहले भी सही था और आज भी है। जब उनके परमाणु कार्यक्रम की बात आए तो हमे देखना होगा अमेरिका के साथ वास्तविक वार्ता हो। मैं यह राष्ट्रपति पर छोड़ता हूं कि वे क्या बोलते हैं, हमें आगे क्या करना होगा,  लेकिन हम निश्चित ही विश्व में किसी के साथ भी खड़े हैं जिसमें ईरान जनता भी है जो अपने अधिकारों के लिए लड़ रही है।

इसे भी पढ़ेंः

बैंक डूबे फिर भी ग्राहकों का पैसा रहेगा सुरक्षित, देश के 97% बैंक खाते बीमा सुरक्षा के दायरे में लाया गया

https://www.primenewsnetwork.in/business/even-if-the-bank-collapses-customers-money-will-remain-safe/104197