ह्वाइट हाउस ने पुष्टि की कि अमेरिका ने एल मेंचो को

अमेरिका ने मेंचो के बारे में मेक्सिको को दी थी खुफिया जानकारी , ड्रग माफिया के मारे जाने के बाद हिंसा भड़की

US-Mexico Intelligence Cooperation

वाशिंगटन/न्यू मेक्सिको।

ह्वाइट हाउस ने इस बात की पुष्टि की है कि अमेरिका ने दुनिया के सबसे खतरनाक ड्रग माफियाओं में गिने जाने वाले कर्टेल नेता नेमेसियो ओसेगुएरा सर्वेंट्स उर्फ ‘एल मेंचो‘ को मारने के लिए चलाए  गए आपरेशन में खुफिया जानकारी उपलब्ध कराने में सहयोग किया था। इसबीच, मेंचो‘ के मारे जाने के बाद जलिस्को समेत कई राज्यों में हिंसा भड़क उठी है। ह्वाइट हाउस ने 'एक्स' पर अपने पोस्ट में कहा है कि अमेरिकी सरकार ने तलपलपा, जलिस्को में चलाए गए अभियान में मेक्सिको के अधिकारियों का सहयोग किया था। इसी अभियान में जलिस्को न्यू जनरेशन कर्टेल (सीजेएनजी) का सफाया हुआ।   इस बीच, नेमेसियो ओसेगुएरा सर्वेंट्स उर्फ ‘एल मेंचो‘ के मारे जाने के बाद जलिस्को समेत कई राज्यों में हिंसा भड़क उठी है। जगह-जगह गाड़ियां जलाई गईं, सड़कें जाम की गईं और सुरक्षाबलों से झड़पों की भी खबरें हैं। अमेरिका के डिप्टी सेक्रेटरी ऑफ स्टेट क्रिस्टोफर लैंडौ ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि यह ‘मेक्सिको, अमेरिका, लैटिन अमेरिका और पूरी दुनिया के लिए बड़ी बात’ है। उन्होंने लिखा, ‘अच्छे लोग बुरे लोगों से ज्यादा ताकतवर हैं।’ अमेरिका इससे खुश दिख रहा है। एक दूसरे पोस्ट में उन्होंने मेक्सिको में भड़की हिंसा पर चिंता जताते हुए कहा कि बुरे लोग डर के कारण इस तरह प्रतिक्रिया दे रहे हैं, लेकिन हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। 

 बड़ा आपरेशन चलाया गया

'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' के मुताबिक, मेक्सिको की सेना ने एक बड़े ऑपरेशन के दौरान एल मेंचो को मार गिराया। पहले वह घायल था और उसे हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही वह मर गया। इसे संगठित अपराध के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। औ'वॉशिंगटन पोस्ट' और 'सीएन एन की रिपोर्ट के अनुसार, उसकी मौत की खबर फैलते ही कार्टेल से जुड़े लोगों ने हिंसक प्रतिक्रिया शुरू कर दी। ग्वाडलहारा और आसपास के इलाकों में गाड़ियां जलाई गईं, बसों और दुकानों में आग लगाई गई और कई जगह हाईवे ब्लॉक कर दिए गए। 'फॉक्स न्यूज' ने बताया कि यह कार्रवाई जलिस्को राज्य में की गई थी। ' न्यूयॉर्क पोस्ट' के मुताबिक, प्यूर्टो वालार्टा जैसे पर्यटन शहर में भी बंदूकधारियों ने सड़कों पर कब्जा कर लिया और आगजनी की।

कौन था एल मेंचो?

यह गैंग मेक्सिको का सबसे ताकतवर और हिंसक ड्रग नेटवर्क माना जाता है। अमेरिका ने उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी के लिए 15 मिलियन डॉलर तक का इनाम घोषित किया था। उस पर फेंटानिल और मेथामफेटामाइन जैसे खतरनाक ड्रग्स को अमेरिका भेजने का आरोप था। अमेरिकी एजेंसियां उसे ड्रग सप्लाई चेन का बड़ा खिलाड़ी मानती थीं।

यह भी पढ़े: मलेशिया तटीय क्षेत्रों में भूकंप

https://www.primenewsnetwork.in/world/severe-earthquake-hits-malaysias-coastal-areas/145240