क्या ईरान इस्लामाबाद वार्ता से होगा बाहर? राजदूत ने डिलीट किया एक्स पोस्ट
Iran US War : अमेरिका और ईरान के बीच 10 अप्रैल 2026 से शांति वार्ता शुरू होगी. इस वार्ता को लेकर खतरामंडराता जा रहा है. पाकिस्तान में ईरानी राजदूत रजा अमीरी मोगदम ने सोशल मीडिया से पोस्ट हटा दिया है. इस पोस्ट में ईरानी प्रतिनिधि के बारे में बताया गया था, जिन्हें इस्लामाबाद जाना था. अब सवाल उठ रहे हैं कि ईरान पाकिस्तान पर भरोसा नहीं करता है.
ईरान क्या इस्लामाबाद में बातचीन नहीं करना चाहता है? अभी यह सब कयास हैं. ईरानी राजदूत अमीरी मोगदम ने एक्स पर पोस्ट किया था. उसमें था कि ईरान का प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान पहुंचने वाला है. यह पोस्ट डिलीट कर दिया. इजरायल और अमेरिका का कहना है कि लेबनान को इस सीजफायर समझौते में शामिल नहीं किया गया. अमीरी मोगदम ने कहा था कि इजरायल ने लेबनान में सीजफायर का उल्लंघन किया फिर फिर भी ईरान वार्ता के लिए इस्लामाबाद आ रहा है.
व्हाइट हाउस ने कहा है कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान निर्धारित समय से आगे चल रहे हैं और अपने मुख्य उद्देश्यों के करीब पहुंच रहे हैं, वहीं वॉशिंगटन तेहरान के साथ सार्थक बातचीत जारी रखे हुए हैं, जिसका उद्देश्य इस संघर्ष को समाप्त करना है. व्हाइट हाउस ने बुधवार (8 अप्रैल 2026) को कहा था कि वार्ता टीम में विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर शामिल होंगे.
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के खुद को एक अहम मीडिएटर के तौर पर पेश करने के बाद इस हफ्ते इस्लामाबाद में बड़ी बैठक की तैयारी चल रही है. शायद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जेडी वेंस पाकिस्तान जा सकते हैं.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/mp-to-standardize-urban-rural-colony-rules/155866