अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (स्था

ईरान से संवर्धित यूरेनियम अमेरिका ले जाएंगे: ट्रंप

Will take Iran's enriched uranium to US: Trump

एरिजोना (अमेरिका)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (स्थानीय समय) को दोहराया कि चल रही वार्ता के तहत अमेरिका ईरान से संवर्धित यूरेनियम ले लेगा। हालांकि ईरान ने परमाणु सामग्री सौंपने के किसी समझौते का कड़े शब्दों में खंडन किया है।

ट्रंप का बयान- खुदाई कर निकालेंगे यूरेनियम

डोनाल्ड ट्रंप ने यहां बातचीत में कहा कि अमेरिका ईरान के साथ मिलकर संवर्धित यूरेनियम को वापस निकालने का काम करेगा। ट्रंप ने कहा- 'हम ईरान में बड़ी संख्या में बड़ी मशीनों के साथ जाएंगे और खुदाई शुरू करेंगे। हम उस सामग्री को वापस संयुक्त राज्य अमेरिका लेकर आएंगे।' उन्होंने यह भी दावा किया कि यह प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू होने वाली है। हैरानी की बात यह है कि ट्रंप ने किसी भी तरह के वित्तीय लेन-देन से इनकार किया है। उन्होंने साफ कहा, 'इस सौदे में किसी तरह के पैसे का लेन-देन नहीं हो रहा है।'

यूरेनियम भंडार बना सबसे बड़ा अड़ंगा

अमेरिका और ईरान के बीच चल रही इस बातचीत में यूरेनियम का भंडार सबसे बड़ा रोड़ा बना हुआ है। अनुमान के मुताबिक, ईरान के पास 60 प्रतिशत तक संवर्धित लगभग 900 पाउंड यूरेनियम है। वाशिंगटन का तर्क है कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने के लिए यह सामग्री हटाना जरूरी है, जबकि तेहरान का कहना है कि उसका परमाणु कार्यक्रम केवल शांतिपूर्ण नागरिक उद्देश्यों के लिए है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/up-govt-cancels-203-contractor-licenses-in-noida-fined-116-cr/175466

नोएडा श्रमिक आंदोलन: 203 ठेकेदारों के लाइसेंस रद्द, ₹1.16 करोड़ का जुर्माना