चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने गुरुवार को अमेरिकी

ताइवान मुद्दे पर शी जिनपिंग की ट्रंप को चेतावनी, बिगड़ सकते हैं हालात

Xi Warns Trump, Taiwan Missteps Could Lead to Conflict

बीजिंग (चीन)। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत में कहा कि अगर ताइवान मुद्दे को ठीक से नहीं सुलझाया गया तो दोनों देशों के बीच टकराव हो सकता है या इससे संघर्ष भी छिड़ सकता है। चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी के अनुसार, बातचीत में जिनपिंग ने कहा कि पूरे ताइवान जलडमरूमध्य में शांति और स्थायित्व को कायम रखना दोनों देशों के बीच संबंधों के लिए साझा तौर पर जरूरी है। चीनी राष्ट्रपति ने याद दिलाया कि ताइवान का मुद्दा चीन और अमेरिका के संबंधों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। ताइवन मुद्दे को कैसे लिया जाता है, इसपर दोनों देशों के बीच संबंधों की स्थिरता निर्भर करती है। उन्होंने आगे कहा कि यह रुख चीन-अमेरिका संबंधों को 'बहुत खतरनाक स्थिति' में धकेल सकता है।

जिनपिंग ने ताइवान को बताया चीन-अमेरिका संबंधों का सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा

चीनी सरकारी मीडिया 'शिन्हुआ' के मुताबिक बीजिंग में चीनी नेता के साथ शिखर सम्मेलन के लिए आयोजित द्विपक्षीय बैठक में शी जिनपिंग ने ताइवान को चीन-अमेरिका संबंधों का सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा बताया। चीन लोकतांत्रिक रूप से शासित ताइवान को अपना क्षेत्र मानता है जबकि इस दावे को ताइपे खारिज करता है। इसके अलावा चीन इस द्वीप को अमेरिकी हथियारों की बिक्री का विरोध करता है। अमेरिका और चीन के बीच गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें ताइवान, व्यापार और संघर्षों को लेकर दो घंटे की बातचीत के बाद दोनों नेताओं ने बैठक समाप्त की।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/mamata-banerjee-alleges-assault-inside-calcutta-high-court/204651

होर्मुज जलडमरूमध्य खुला है, लेकिन नौसेना से तालमेल जरूरी: ईरान