यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने  कहा

जेलेंस्की ने कहा-कमजोर शांति समझौते को नहीं मानेंगे

जेलेंसकी ने कहा-कमजोर शांति समझौते को नहीं मानेंगे

बोले, हमारी थकान को कमजोरी न माना जाए

कीव (यूक्रेन)। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने  कहा है कि वह रूस के साथ युद्ध खत्म करना चाहता हैं, लेकिन वे ऐसा कोई भी शांति समझौते को स्वीकार नहीं करेंगे जो उसकी संप्रभुता को कमजोर करे। उन्होंने जोर देकर कहा कि वे किसी भी ऐसे समझौते को अस्वीकार कर देंगे जिसे वे कमजोर या कम समय तक चलने वाला मानते हैं। बुधवार देर रात अपने कार्यालय से दिए गए 21 मिनट के नववर्ष संबोधन में जेलेंस्की ने लगभग चार वर्षों के संघर्ष के बाद यूक्रेनी जनता में बढ़ती थकान को स्वीकार किया। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस थकान को पराजय नहीं समझा जाना चाहिए। जेलेंस्की ने कहा, "यूक्रेन शांति चाहता लेकिन किसी भी कीमत पर नहीं। हम युद्ध का अंत चाहते हैं यूक्रेन का नहीं। उन्होंने आगे कहा, "हम बहुत थक गए हैं क्या इसका मतलब यह है कि हम आत्मसमर्पण के लिए तैयार हैं? जो कोई भी ऐसा सोचता है, वह बहुत बड़ी भूल कर रहा है।" समझौता अंतिम चरण में राष्ट्रपति ने बताया कि  अमेरिका के नेतृत्व में हाल के राजनयिक प्रयासों से बातचीत अंतिम चरण में पहुंच गई है। इसमें पिछले सप्ताह फ्लोरिडा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ हुई बातचीत भी शामिल है। उन्होंने कहा, "शांति समझौता 90 प्रतिशत तैयार है, केवल 10 प्रतिशत बाकी है। उस 10 प्रतिशत में सब कुछ शामिल है। यही वह हिस्सा है जो शांति, यूक्रेन और यूरोप का भविष्य तय करेगा।" यह संबोधन ऐसे समय आया है जब संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके सहयोगियों ने एक समझौते की दिशा में प्रयास तेज कर दिए हैं। रूस अब भी यूक्रेन के लगभग 20 प्रतिशत भूभाग पर नियंत्रण बनाए हुए है और किसी भी समझौते के हिस्से के तौर पर पूर्वी डोनबास क्षेत्र पर पूरा कंट्रोल चाहता है।

इसे भी पढ़ेंः

जयशंकर व सादिक की भेंट को बढ़चढ़ कर बता रहा पाक

https://www.primenewsnetwork.in/world/pakistan-unnecessary-highlighted-sadiq-jaishankar/103248