यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादीमिर जेलेंस्की का दावा

जेलेंस्की का दावा- रूस ने ईरान को दीं अमेरिकी अड्डों की तस्वीरें

फाइल फोटो

कीव (यूक्रेन)। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादीमिर जेलेंस्की का दावा है कि रूस ने खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी हवाई अड्डों की सैटेलाइट से तस्वीरें ली थीं जिनमें सऊदी अरब में स्थित महत्वपूर्ण सुल्तान हवाई अड्डा भी शामिल था। ये सैटेलाइट तस्वीरें ईरानी हमले से पहले ली गई थीं। इस कारण ईरानी हमले में वहां कई अमेरिकी सैनिक घायल हुए। 24-25 मार्च को ली गई तस्वीर के आधार उसने सुझाया था कि वे हमले की तैयारी में हैं।

रूस ईरान को करता है मदद: जेलेंस्की

अमेरिका-ईरान युद्ध को लेकर एनबीसी न्यूज़ के साथ भेंटवार्ता में जेलेंस्की ने कहा कि मुझे लगता है कि ईरानियों की मदद करना रूस के हित में है और मुझे सिर्फ विश्वास नहीं है बल्कि मैं जानता हूं कि वे जानकारी साझा करते हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे (रूसी) ईरानियों की मदद करते हैं? इस पर उन्होंने कहा कि बिल्कुल। कितने प्रतिशत? सौ प्रतिशत। 

जेलेंस्की ने बताया ईरान के सटीक हमले का कारण

यूक्रेनी नेता ने कहा कि यह जानकारी देश की खुफिया एजेंसियों ने जुटाई है। उन्हें ये जानकारी राष्ट्रपति ब्रीफिंग के दौरान दी गई। एनबीसी न्यूज़ के साथ शेयर की गई यूक्रेनी खुफिया जानकारी के अनुसार, रूसी सैटेलाइट ने हमले से कुछ ही दिन पहले 20 मार्च, 23 मार्च और 25 मार्च को सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस की तस्वीरें लीं थीं। 26 मार्च को ईरान ने प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर हमला किया, जहां अमेरिकी और सऊदी दोनों सेनाएं तैनात हैं। वहां ईरान ने बेस पर छह बैलिस्टिक मिसाइलें और 29 ड्रोन दागे थे।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/sports/kohlis-mindset-evolves-after-test-retirement/152767

विराट कोहली की मानसिकता में टेस्ट से संन्यास के बाद आया बड़ा बदलाव