केन्द्र सरकार द्वारा जीएसटी की दरों में बढ़ोतरी के बावजूद देश में 350 सीसी से ज्यादा दमदार इंजन वाली प्रीमियम मोटरसाइकिलों की बिक्री में जबरदस्त उछाल दर्ज हुआ है।
जीएसटी वृद्धि के बावजूद प्रीमियम दोपहिया वाहनों की बिक्री बढ़ी
350 सीसी से ऊपर वाली बाइकों की मांग में उछाल
नई दिल्ली।
केन्द्र सरकार द्वारा जीएसटी की दरों में बढ़ोतरी के बावजूद देश में 350 सीसी से ज्यादा दमदार इंजन वाली प्रीमियम मोटरसाइकिलों की बिक्री में जबरदस्त उछाल दर्ज हुआ है। देश में 350 सीसी क्षमता से अधिक के इंजन वाली प्रीमियम मोटरसाइकलों की बिक्री में अक्टूबर-नवंबर 2025 में सालाना आधार पर 4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।
केन्द्र सरकार ने इस साल 22 सितंबर से इस श्रेणी के प्रीमियम दोपहिया पर जीएसटी 31% से बढ़ाकर 40% कर दिया गया था। इसकी वजह से प्रीमियम सेगमेंट की बाइक महंगी हो गईं हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि इस वर्ग के खरीददारों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। इस सेगमेंट की मोटरसाइकिल की बिक्री अक्टूबर-नवंबर में 4% बढ़कर 29,951 मोटरसाइकिलों तक पहुंच गई। अक्टूबर में प्रीमियम दोपहिया की बिक्री 7.2% बढ़कर 19,555 हो गई, जबकि नवंबर में 1.4% घटकर 10,396 रह गई। अक्टूबर की बढ़ोतरी मोटे तौर पर 350-500 सीसी श्रेणी में बढ़ी। इनमें बजाज डोमिनार, रॉयल एनफील्ड गोरिल्ला 450, कावासाकी एलिमिनेटर और होंडा मारिक 440 जैसे मॉडल शामिल हैं। नवंबर में 500-800 सीसी और 800-1600 सीसी इंजन वाली मोटरसाइकिलों की बिक्री में भी थोड़ी बढ़ोतरी हुई।
प्राइमस पार्टनर्स के सलाहकार अनुराग सिंह ने कहा, '350 सीसी से ऊपर की मोटरसाइकलों की कुल मोटरसाइकल बिक्री में केवल 1 प्रतिशत हिस्सेदारी है।' उन्होंने कहा, 'हालांकि ज्यादा जीएसटी का असर नवंबर की बिक्री पर पड़ा है, लेकिन मांग में कोई बड़ी गिरावट नहीं आई है क्योंकि इस श्रेणी के खरीदार कीमतों को लेकर अपेक्षाकृत कम संवेदनशील होते हैं।'
इसे भी पढ़ेंः
बलूचिस्तान में निवेश न करे चीन, बलोच नेता ने चेताया
https://www.primenewsnetwork.in/world/baluch-leader-threaten-china/101594