प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सेंसेक्स 116 अंक टूटा, निफ्टी 26,142.10 के स्तर पर

विदेशी निवेशकों की बिकवाली से शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुए

शेयर बाजार में बुधवार को भी विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली की वजह से गिरावट देखने को मिली। शेयर बाजार में आज दिनभर उतार-चढ़ाव का दौर रहा, लेकिन कारोबार के अंत में बाजार लाल निशान में बंद हुआ।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली से शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुए

विदेशी निवेशकों की बिकवाली से शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुए

सेंसेक्स 116 अंक टूटा, निफ्टी 26,142.10 के स्तर पर बंद हुआ

मुंबई।
भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को भी विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली की वजह से गिरावट देखने को मिली। शेयर बाजार में आज दिनभर उतार-चढ़ाव का दौर रहा, लेकिन कारोबार के अंत में बाजार लाल निशान में बंद हुआ। ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के दबाव में Sensex इंट्रा डे हाई से करीब 350 अंक नीचे फिसल गया, जबकि Nifty 26,150 के अहम स्तर के नीचे बंद हुआ।

शेयर बाज़ार के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच लाल निशान में बंद हुए। रिलायंस और ICICI बैंक सहित कुछ बड़ी कंपनियों में प्रॉफिट बुकिंग के कारण बाजार पर दबाव बना। IT और फार्मा शेयरों में कमजोरी ने बाजार पर अतिरिक्त दबाव बनाया, जिससे निवेशकों का रुझान सतर्क बना रहा और बाजार कंसोलिडेशन मोड में नजर आया। 

कारोबार के अंंत में सेंसेक्स 116 अंक, या 0.14% गिरकर 85,408.70 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 भी 35 अंक, या 0.13% गिरकर 26,142.10 पर बंद हुआ। BSE मिडकैप इंडेक्स 0.37% गिरा, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.14% नीचे बंद हुआ। 

बाजार गिरने की सबसे बड़ी वजह विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली रही। मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि क्रिसमस और छुट्टियों वाले छोटे हफ़्ते में भारतीय शेयर बाज़ार ज़्यादातर एक ही दायरे में रहे हैं।

एक्सचेंज डेटा के मुताबिक FII ने पिछले सत्र में करीब ₹1,794.8 करोड़ की नेट सेलिंग की। यह लगातार दूसरा दिन था जब विदेशी निवेशक बिकवाल बने रहे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशक शेयरों के खरीदार बने रहे और उन्होंने 3,812.37 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। साल के आखिरी कारोबारी सत्रों में FII फ्लो कमजोर रहने से निवेशकों की धारणा पर असर पड़ा और ऊपरी स्तरों पर फ्रेश खरीदारी सीमित रही।

हाल के सत्रों में अच्छी तेजी के बाद IT, फार्मा और ऑयल एंड गैस शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिली। IT और फार्मा इंडेक्स में करीब 0.5 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई। बड़े फार्मा शेयरों में कमजोरी से इंडेक्स पर दबाव बढ़ा, जबकि ऑयल एंड गैस शेयरों में भी चुनिंदा बिकवाली देखने को मिली। ऊंचे वैल्यूएशन पर निवेशक फिलहाल मुनाफा काटते नजर आए।

सेक्टरल फ्रंट पर बैंकिंग, फाइनेंस, मेटल, मीडिया और रियल्टी शेयरों में सीमित मजबूती दिखी, जिससे गिरावट कुछ हद तक संभली। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी मिला-जुला रुझान देखने को मिला, जो यह संकेत देता है कि बाजार फिलहाल सेक्टर रोटेशन के दौर में है।

इसे भी पढ़ेंः

'भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम' LVM3-M6 के सफल लॉन्चिंग पर बोले पीएम मोदी

https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-speaks-on-the-successful-launch-of-lvm3m6/102356

Related to this topic: