प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: मेडिकल कॉलेज रैगिंग मामले में आरोपी छात्रों पर एक्शन, हॉस्टल से निष्कासित किए गए छात्र, एंटी रैगिंग कमेटी कर रही है मामले की जांच
  • कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त, मैदानी इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर का प्रकोप, मौसम विभाग ने बारिश-बर्फबारी की जताई संभावना
  • उत्तरकाशी में गंगा घाटी से लेकर यमुना घाटी क्षेत्र में जंगल लगी आग, चारों तरफ फैला धुंआ, आग के कारण वन्य जीव और बेशकीमती लकड़ियों का हो नुकसान
  • ऊधमसिंहनगर: कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के बेटे पर जानलेवा हमला, अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी
  • मुरादाबाद में हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में और बोलेरो की टक्कर से बड़ा सड़क हादसा, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
  • बस्ती: तांत्रिक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी से अवैध तमंचा बरामद किया
  • औरैया: पुलिस और इनामी बदमाश में मुठभेड़, 25 हजार का हजार का इनामी अभियुक्त हुआ गिरफ्तार
  • लखनऊ: KGMU धर्मांतरण मामले में STF ने नए सिरे से शुरू की जांच, पैथोलॉजी, CCM विभाग के HOD को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी
  • प्रयागराज: माघ मेले में श्रद्धालुओं का स्नान जारी, त्रिवेणी संगम पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कड़ाके की ठंड के बीच लोगों ने डुबकी लगाई

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट..

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, चार माह के निचले स्तर पर पहुंचा

Stock Market : विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और कमजोर ग्लोबल संकेतों से बाजार के सेंटीमेंट के कारण भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को..

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट चार माह के निचले स्तर पर पहुंचा

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, चार माह के निचले स्तर पर पहुंचा |

Stock Market : विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और कमजोर ग्लोबल संकेतों से बाजार के सेंटीमेंट के कारण भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन भारी गिरावट देखने को मिली। ग्लोबल ट्रेड से जुड़ी अनिश्चितताओं के चलते भी निवेशक जोखिम लेने से बचते नजर आए। बाजार में मची इस तबाही का सबसे बड़ा कारण अमेरिका का प्रस्तावित रूस सेंक्शंस बिल है, जिसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन प्राप्त है। इस बिल के तहत रूस से कच्चा तेल या यूरेनियम खरीदने वाले देशों पर 500% तक का टैरिफ लगाने का प्रावधान है। 

कारोबार के दौरान भारी उतार-चढ़ाव के बीच शुरुआती तेजी के बाद बाजार में बिकवाली हावी हो गई और बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लगातार पांचवें दिन गिरावट के साथ बंद हुए। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 600 अंकों से भी अधिक टूट गया। वहीं निफ्टी लुढ़ककर 25,700 के भी नीचे चला गया।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 604.72 अंक या 0.72  प्रतिशत  गिरकर 83,576.24 पर और निफ्टी 193.55 अंक या 0.75  प्रतिशत गिरकर 25,683.30 पर बंद हुआ। आज लगभग 918 शेयरों में तेज़ी आई, 2889 शेयरों में गिरावट रही और 131 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

शेयर मार्केट में मिडकैप  इंडेक्स में 0.9% की गिरावट आई, जबकि  स्मॉलकैप  इंडेक्स 1.7% गिरा।  सेक्टोरल  इंडेक्सों  की बात करें तो  IT, PSU  बैंक, ऑयल एंड गैस को छोड़कर, बाकी सभी इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। ऑटो,  FMCG,  रियल्टी,  कंज्यूमर  ड्यूरेबल्स  में 1-2  प्रतिशत  की गिरावट आई।

वीकली  कारोबार के आधार पर बाजार की 2 हफ़्ते की तेज़ी खत्म हो गई और 3 महीनों में सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गई है। इस हफ़्ते  BSE  में  लिस्टेड  कंपनियों का मार्केट  कैप  15 लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा घटा है।  पूरे हफ्ते सेंसेक्स में करीब 2,200 अंक की गिरावट आई जबकि निफ्टी इस दौरान 2.5 फीसदी गिर गया। यह बाजार के लिए सितंबर के बाद सबसे खराब हफ्ता रहा। इस गिरावट से निवेशकों को करीब 13 लाख करोड़ रुपये की चपत लगी है। केवल शुक्रवार की गिरावट से निवेशकों के 4 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए।

जनवरी महीने में अब तक विदेशी निवेशक करीब 8,017.51 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली कर चुके हैं। वे लगातार पिछले चार दिनों से भारतीय बाजार से पैसे निकाल रहे हैं। FIIS ने गुरुवार को भारतीय शेयरों में करीब 3,367 करोड़ रुपये की बिकवाली की थी। 

निफ्टी पर अदानी एंटरप्राइजेज, श्रीराम  फाइनेंस,  NTPC, ICICI  बैंक और  जियो  फाइनेंशियल  टॉप  लूजर  रहे, जबकि  गेनरों  में  एशियन  पेंट्स,  ONGC,  भारत  इलेक्ट्रॉनिक्स,  HCL  टेक्नोलॉजीज और  इटरनल  शामिल रहे।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/electric-vehicle-plant-inaugurated-in-lucknow-cm-yogi-said/104218

Related to this topic: