West bengal : चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी को यह सख्त आदेश दिया कि वोटर लिस्ट से किसी भी वैध वोटर का नाम नहीं हटने पाए..
एक भी वैध वोटर का नाम न हटे और एक भी अवैध व विदेशी वोटर का नाम न जुड़े : चुनाव आयोग |
West bengal : चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी को यह सख्त आदेश दिया कि वोटर लिस्ट से किसी भी वैध वोटर का नाम नहीं हटने पाए और किसी भी अवैध या विदेशी वोटर का नाम शामिल न पाए। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग के फुल बेंच ने पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में जिला चुनाव अधिकारियों और रोल व माइक्रो आबजर्बरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस की।
सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में 14 फरवरी को वोटरों की सुनवाई का आखिरी दिन है। एक दिन पहले चुनाव आयोग ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारियों समेत सभी चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर, वोटर लिस्ट और विधानसभा चुनाव के बारे में बातचीत की और कई अहम आदेश दिए।
सूत्रों के अनुसार, चुनाव आयोग वोटर लिस्ट में वोटरों के नाम शामिल करने के बारे में सख्ती बरत रहा है। उसने इस बात पर जोर दिया है कि राज्य के किसी भी वैध वोटर का नाम फाइनल वोटर लिस्ट से नहीं हटने पाए। इसी तरह उसने इस बात भी जोर दिया है कि एक भी अवैध या विदेशी वोटर का नाम वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हो पाएं। वोटरों के नाम के कागजातों की स्कूटनी का कार्य हो रहा है और 28 फरवरी को फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन तय है।
सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग की 11 सदस्यीय टीम एक और दो मार्च को कोलकाता समेत राज्य का दौरा करेगा। प्रथम दिन होने वाली बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मौजूद रहने की संभावना है। उप चुनाव आयुक्त ज्ञानेश भारती टीम का नेतृत्व करेंगे।
सूत्रों का कहना है कि चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के दिए गए निर्देश पर भी गौर कर तमाम निर्णय ले रहा है।
चुनाव आयोद ने पिछले दिन दिल्ली में राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल के साथ दिल्ली में बैठक कर वोटरों की सुनवाई, ईआरओ व रोल आबजर्बर- माइक्रों आबजर्बर के कार्यों, राज्य सरकार को दिए गए आदेशों पर अमल, कानून व्यवस्था की स्थिति के बारे में जानकारी ली थी। चुनाव आयोग राज्य के मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती के साथ बी बैठक करने वाला है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101